![]()
राजस्व प्रकरणों में लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ कलेक्टर ने कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इसी चलते में पटवारी छत्रपाल सिंह राजपूत पुरा शाहगढ़ पह नंबर-25, तहसील शाहगढ़ (तत्कालीन हल्का पटवारी बरायठा) पर तत्काल प्रभाव से निलंबन की कार्रवाई की गई है। शाहगढ़ में कलेक्टर प्रतिभा पाल की अध्यक्षता में आयोजित जनसुनवाई में बगरौधा निवासी आवेदक ने आवेदन दिया था कि उसकी भूमि के लिए राजस्व प्रकरण में न्यायालय तहसीलदार शाहगढ़ द्वारा पारित आदेश अमल हल्का पटवारी द्वारा नहीं किया गया। अभिलेख की जांच के दौरान पाया गया कि उक्त समय में तत्कालीन हल्का पटवारी बरायठा छत्रपाल सिंह राजपूत ने संबंधित आदेश के अमल की कार्रवाई विधिपूर्वक नहीं की गई और जानबूझकर लापरवाही बरती गई। यह कृत्य पदीय कर्तव्यों के प्रति घोर लापरवाही और कार्य के प्रति अनुशासनहीनता की श्रेणी में आता है। कलेक्टर के निर्देश पर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व अनुभाग बंडा द्वारा पटवारी छत्रपाल सिंह राजपूत को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। कलेक्टर ने स्पष्ट किया है कि राजस्व से जुड़े मामलों में लापरवाही किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी पटवारी और राजस्व अधिकारी समय सीमा में प्रकरणों का निराकरण करें।
Source link
राजस्व प्रकरणों में लापरवाही, पटवारी निलंबित:जनसुनवाई में मिले आवेदन की जांच में मिली लापरवाही; जानबूझकर नहीं किया था निराकरण















Leave a Reply