![]()
टीकमगढ़ में आगामी बकरा ईद और अन्य त्योहारों के मद्देनजर शनिवार शाम पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला। इसका उद्देश्य जिले में शांति, कानून-व्यवस्था और सामाजिक सौहार्द बनाए रखना था। पुलिस ने शहर के प्रमुख मार्गों और संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। यह फ्लैग मार्च थाना कोतवाली से शुरू होकर मुख्य बाजार क्षेत्रों, मिश्रित आबादी वाले इलाकों और प्रमुख चौराहों से गुजरा। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, एसडीओपी, रक्षित निरीक्षक, थाना प्रभारीगण सहित कोतवाली, देहात, यातायात और पुलिस लाइन का पर्याप्त बल मौजूद रहा। पुलिसकर्मी दंगा नियंत्रण उपकरणों जैसे हेलमेट, बॉडी प्रोटेक्टर, शील्ड, लाठी और संचार संसाधनों से सुसज्जित थे। फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई ने कहा कि जिला पुलिस का लक्ष्य प्रत्येक नागरिक को सुरक्षित वातावरण प्रदान करना है, ताकि सभी समुदाय आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ पर्व मना सकें। उन्होंने स्पष्ट किया कि कानून-व्यवस्था बिगाड़ने का प्रयास करने वाले तत्वों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि त्योहारों के दौरान सतर्क निगरानी, रात्रिकालीन गश्त, त्वरित प्रतिक्रिया और संवेदनशील व्यवहार को प्राथमिकता दी जाए। साथ ही, संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखते हुए स्थानीय जनप्रतिनिधियों और शांति समितियों के साथ लगातार संवाद बनाए रखने के निर्देश भी दिए गए। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आगामी त्योहारों के दौरान प्रमुख बाजारों और चौराहों पर सघन पेट्रोलिंग की जाएगी। ड्रोन और सीसीटीवी कैमरों से निगरानी होगी, जबकि कंट्रोल रूम से 24 घंटे मॉनिटरिंग व्यवस्था रहेगी। सीमावर्ती क्षेत्रों और प्रवेश मार्गों पर चेकिंग अभियान चलाया जाएगा और सोशल मीडिया की निगरानी के जरिए अफवाहों पर नजर रखी जाएगी। टीकमगढ़ पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे त्योहारों को आपसी सद्भाव और शांति के साथ मनाएं। किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को दें।
Source link
टीकमगढ़ में पुलिस का फ्लैग मार्च:त्योहारों पर शांति व्यवस्था की अपील, ड्रोन-सीसीटीवी से निगरानी















Leave a Reply