वॉशिंगटन डीसी3 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

अमेरिका के वॉशिंगटन में शनिवार को व्हाइट हाउस के पास गोली चलने की आवाजें सुनी गईं। घटना के बाद FBI, सीक्रेट सर्विस और अन्य सुरक्षा एजेंसियों ने इलाके को घेर लिया और जांच शुरू कर दी।
समाचार एजेंसी AP के मुताबिक, व्हाइट हाउस में मौजूद पत्रकारों ने अचानक कई गोलियों की आवाजें सुनीं। इसके तुरंत बाद सुरक्षा अधिकारियों ने पत्रकारों को प्रेस ब्रीफिंग रूम के अंदर रहने के निर्देश दिए। सीक्रेट सर्विस के अधिकारियों ने किसी को भी बाहर निकलने की परमिनश नहीं दी।
घटना के समय अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प व्हाइट हाउस के अंदर मौजूद थे। हालांकि शुरुआती जानकारी में किसी के घायल होने की खबर नहीं है।
FBI डायरेक्टर काश पटेल ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि सुरक्षा एजेंसियां गोलीबारी की सूचना पर कार्रवाई कर रही हैं। उन्होंने कहा कि जैसे-जैसे जानकारी मिलेगी, जनता को अपडेट दिया जाएगा।

व्हाइट हाउस से एक ब्लॉक दूर चली गोलियां
सीक्रेट सर्विस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर बताया कि उन्हें 17th स्ट्रीट और Pennsylvania Avenue NW इलाके में गोली चलने की सूचना मिली थी। यह इलाका व्हाइट हाउस से करीब एक ब्लॉक दूर है। एजेंसी ने कहा कि मौके पर मौजूद सुरक्षाकर्मी जानकारी की पुष्टि करने में जुटे हैं।
वॉशिंगटन की मेट्रोपॉलिटन पुलिस विभाग की ओर से घटना पर तुरंत कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया। फिलहाल सुरक्षा एजेंसियां पूरे मामले की जांच कर रही हैं।














Leave a Reply