रीवा में बुधवार दोपहर जैन साध्वियों को कार से कुचलने का वीडियो शनिवार देर रात सामने आया है। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि कलेक्ट्रेट के सामने सड़क किनारे शांतिपूर्वक पैदल विहार कर रही तीन जैन साध्वियों को तेज रफ्तार कार ने कुचल दिया। हादसे में दो साध
.
CCTV फुटेज सामने आने के बाद जैन समाज में भारी आक्रोश फैल गया है और देशभर में विरोध प्रदर्शन की तैयारियां शुरू हो गई हैं। समाज ने कल (25 मई) पूरे भारत में शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन करने की घोषणा की है। खंडवा में कल सुबह 8 बजे स्थानीय समाजजन ने विरोध स्वरूप रैली निकालने का ऐलान किया है।
पहले देखिए हादसे की तीन तस्वीरें…

वीडियो में कार सड़क पर जाते हुए दिखाई दे रही है। वहीं, सड़क किनारे साध्वी विहार कर रही हैं।

थोड़ा आगे चलकर कार साध्वियों को कुचल देती है।

कुचलने के बाद ड्राइवर ने कार रोका नहीं। वह तेज रफ्तार में भाग गया।
शांतिपूर्वक पैदल विहार कर रही थीं जानकारी के अनुसार मृत साध्वियों में पूज्य श्रुति मति माता और उपसमिति माता शामिल हैं। श्रुति मति माता की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि दूसरी साध्वी ने संजय गांधी अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। घायल आर्यिका माता का इलाज जारी है और उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक तीनों साध्वियां सड़क किनारे शांतिपूर्वक पैदल विहार कर रही थीं। तभी तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर उनकी ओर बढ़ी और जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

हादसे के बाद बुधवार को साध्वी का अंतिम संस्कार रीवा में ही किया गया।
कुचलने के बाद 270 किमी भागता रहा ड्राइवर हादसे के बाद फरार हुए आरोपी ड्राइवर को पुलिस ने जबलपुर के बहोरीपार टोल नाके से गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि आरोपी घटना के बाद करीब 270 किलोमीटर तक भागता रहा। बरगी पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ा और रीवा पुलिस को सूचना दी।
घटना के बाद कमिश्नर बीएस जामोद, डिप्टी कमिश्नर नरेंद्र सूर्यवंशी और एसपी गुरुकरण सिंह ने अस्पताल और घटनास्थल पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। वहीं जैन समाज लगातार निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच की मांग कर रहा है।

हादसे के तत्काल बाद एसपी अस्पताल पहुंचे थे।
हादसे की जांच न्यायिक जांच कराने की मांग जैन समाज प्रशासन और सरकार को ज्ञापन सौंप मामले की SIT या न्यायिक जांच कराई कराने की मांग कर चुका है। साथ ही मांग की है कि सभी CCTV और डिजिटल साक्ष्य सुरक्षित रखे जाएं और यदि किसी साजिश की पुष्टि होती है तो आरोपियों पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए।
इसके साथ ही जैन समाज ने विहाररत जैन साधु-संतों की सुरक्षा के लिए “संत सुरक्षा प्रोटोकॉल” और राष्ट्रीय स्तर पर “संत सुरक्षा नीति” लागू करने की मांग भी उठाई है। कहा गया है कि संत सुरक्षा केवल एक समाज का विषय नहीं, बल्कि भारत की आध्यात्मिक विरासत की सुरक्षा का प्रश्न है।

साध्वी श्रुति मति माता सागर की रहने वाली थीं। सतना से रीवा प्रवास पर थीं।
खंडवा में निकलेगी शांतिपूर्ण मौन रैली इधर, रीवा की घटना के विरोध में कल (25 मई) को खंडवा में सकल जैन समाज ने सुबह 8 बजे शांतिपूर्ण मौन रैली निकालने का ऐलान किया है। रैली के माध्यम से जिला कलेक्टर, मुख्यमंत्री, प्रधानमंत्री और गृह मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा।
समाज के सचिव सुनील जैन ने बताया कि पैदल विहार करने वाले साधु-संतों की सुरक्षा के लिए राष्ट्रीय स्तर पर ठोस व्यवस्था की आवश्यकता है। इसी मांग को लेकर देशभर के साथ खंडवा में भी यह मौन रैली आयोजित की जा रही है।
उन्होंने कहा कि रीवा की घटना केवल एक सड़क हादसा नहीं, बल्कि पूरे समाज को झकझोर देने वाली अत्यंत गंभीर घटना है। “सुरक्षित संत, शांतिमय भारत” के संदेश के साथ समाज एकजुट होकर प्रशासन तक अपनी आवाज पहुंचाएगा।
रैली महावीर उद्यान कीर्ति स्तंभ घंटाघर से शुरू होकर घंटाघर, मुंबई बाजार और फूल गली होते हुए पुलिस कंट्रोल रूम तक पहुंचेगी, जहां ज्ञापन सौंपा जाएगा।
समाज के अध्यक्ष वीरेंद्र जैन, दिलीप पहाड़िया, संजय जैन, विकास बोथरा, नवनीत जैन, पंकज छाबड़ा, विजय सेठी और अभय जैन सहित अन्य पदाधिकारियों ने समाज के सभी लोगों और मातृशक्ति से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है।

जैन समाजजनों के बीच यह पोस्टर वायरल हो रहा है।
यह भी पढ़ें…
कार ने 3 महिला धर्मगुरुओं को कुचला, दो की मौत
रीवा में बुधवार को दोपहर को कार सवार ने तीन जैन साध्वियों की कुचल दिया। घटना में दो जैन साध्वियों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। हादसा कलेक्ट्रेट के सामने हुआ, जहां तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे पैदल जा रही तीन महिला धर्मगुरुओं को टक्कर मार दी।
जानकारी के मुताबिक, मृत साध्वियों में श्रुति मति माता और उपसमिति माता शामिल हैं। श्रुति मति माता की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि दूसरी गंभीर साध्वी ने संजय गांधी अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। तीसरी साध्वी आरिका माता की हालत अब भी गंभीर बताई जा रही है। पूरी खबर पढ़िए…















Leave a Reply