![]()
बालोद |भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री नवीन मार्कंडेय ने सड़क हादसे में मृत रूपेश भारती के निवास पहुंचकर परिजनों से भेंट की और गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाते हुए इस कठिन समय में धैर्य और संबल प्रदान करने की बात कही। इस दौरान जिला पंचायत उपाध्यक्ष तोमन साहू, अनुसूचित जाति मोर्चा प्रदेश मंत्री अश्वन बारले, धर्मेंद्र साहू, भाजपा मंडल करहीभदर अध्यक्ष, बूथ अध्यक्ष गहरी राम साहू, श्याम सुंदर साहू सहित अनुसूचित जाति मोर्चा के उपाध्यक्ष भैया राम बंजारे, मनबोधी भारती, जितेंद्र गायकवाड, संत बाजरे, गंगा देशलहरे, अलख चंदेल, चिंता चंदेल, खेलन भारती सहित अन्य लोग भी मौजूद रहे।
Source link
कार्यकर्ता के निधन पर भाजपा प्रदेश महामंत्री ने की संवेदना व्यक्त












Leave a Reply