बालोद | अंतागढ़–रायपुर पैसेंजर ट्रेन में रोजाना सफर करने वाले यात्रियों को इन दिनों भारी भीड़भाड़ का सामना करना पड़ रहा है। स्थिति इतनी गंभीर हो गई है कि कई यात्री ट्रेन के दरवाजों पर लटककर सफर करने को मजबूर हैं। सुबह और शाम के समय चलने वाली इस पैसेंजर ट्रेन में क्षमता से अधिक यात्री सवार हो रहे हैं। सीट तो दूर, खड़े होने तक की जगह नहीं मिल पा रही है, जिससे यात्रियों को बेहद असुविधा झेलनी पड़ रही है। -मधुकांत यदु, बालोद
Source link
पैसेंजर ट्रेन में भीड़ यात्री हो रहे परेशान












Leave a Reply