Gwalior UPSC Prelims Exam Today


ग्वालियर1 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

ग्वालियर में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC), नई दिल्ली द्वारा सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2025 का आयोजन रविवार 24 मई को किया जाएगा। जिले के 21 परीक्षा केंद्रों पर कुल 6652 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा दो सत्रों में आयोजित होगी। पहला सत्र सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक और दूसरा सत्र दोपहर 2:30 बजे से 4:30 बजे तक संचालित किया जाएगा।

परीक्षा की पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए सभी 21 परीक्षा केंद्रों पर जैमर लगाए गए हैं। संयुक्त कलेक्टर एवं परीक्षा के नोडल अधिकारी विनोद सिंह ने बताया कि अभ्यर्थियों को सुबह 8 बजे से परीक्षा केंद्रों में प्रवेश दिया जाएगा। परीक्षा शुरू होने से 30 मिनट पहले प्रवेश बंद कर दिया जाएगा। अभ्यर्थियों से समय से पहले केंद्र पहुंचने की अपील की गई है।

कलेक्टर कार्यालय के कक्ष क्रमांक-113 में कंट्रोल रूम बनाया गया है।

परीक्षा केंद्रों पर मोबाइल फोन, बैग और किसी भी प्रकार की इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस ले जाना पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। किसी भी अभ्यर्थी का सामान केंद्र पर सुरक्षित नहीं रखा जाएगा। परीक्षा कक्ष में जूते-मोजे पहनकर प्रवेश नहीं मिलेगा, जबकि चप्पल पहनकर आकलेक्टर कार्यालय ग्वालियर के कक्ष क्रमांक-113 में कंट्रोल रूम बनाया गया हैने की अनुमति रहेगी। अभ्यर्थी पारदर्शी पानी की बोतल साथ ले जा सकेंगे।

अभ्यर्थियों को सुबह 8 बजे से परीक्षा केंद्रों में प्रवेश दिया जाएगा।

परीक्षा के सुचारू संचालन के लिए , जो रविवार सुबह 7 बजे से परीक्षा समाप्ति तक लगातार कार्यशील रहेगा। परीक्षा संबंधी शिकायत या सुझाव के लिए दूरभाष क्रमांक 0751-2446214 अथवा अधीक्षक कलेक्ट्रेट आर.आई. भगत के मोबाइल नंबर 94251-35143 पर संपर्क किया जा सकता है। संघ लोक सेवा आयोग की ओर से सुश्री ज्योत्सना (सेक्शन ऑफिसर) और श्री सुरेन्द्र सिंह (सहायक सेक्शन ऑफिसर) को परीक्षा पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है।

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *