भास्कर न्यूज | बालोद नगरीय निकाय आम चुनाव के तहत जिले के नगर पंचायत पलारी में एक जून को अध्यक्ष व पार्षद पद के लिए मतदान होगा। यहां मतदान से लेकर मतगणना के लिए महिलाओं की ड्यूटी लगाई गई है। कुल 25 दल बनाए गए हैं। प्रत्येक दल में चार अधिकारी हैं। जिसमें एक पीठासीन व तीन मतदान अधिकारी हैं। उप जिला निर्वाचन अधिकारी चंद्रकांत कौशिक ने बताया कि प्रदेशभर मंे सिर्फ नपं पलारी के 15 पिंक केंद्रों मंे एक जून को वोटिंग, इसके बाद 4 जून को काउंटिंग की जिम्मेदारी महिलाओं को दी गई है। 15 केंद्रों में मतदान कराने के लिए कुल 60 महिलाओं को जिम्मेदारी दी गई हैं। इसमें 15 को पीठासीन व 45 को मतदान अधिकारी बनाए है। इसके अलावा चार जून को भी काउंटिंग के लिए महिलाओं की ड्यटी लगाई जाएगी। पहले चरण में शुक्रवार को पीठासीन व मतदान अधिकारियों को प्रशिक्षण देकर जरूरी जानकारी दे चुके है। दूसरे चरण का प्रशिक्षण 25 मई को होगा। इसे लेकर आवश्यक तैयारियां की जा चुकी है। प्रदेश के चार नपं पलारी (बालोद), शिवनंदनपुर (सूरजपूर), बम्हनीडीह (जांजगीर चांपा) और घुमका (राजनांदगांव) में अध्यक्ष व पार्षद पद के लिए एक जून को मतदान होगा। रिटर्निंग अफसर के अनुसार पलारी में दो चरण में कुल 25 दल में शामिल पीठासीन व मतदान अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। पहला चरण हो चुका हैं। एक दल में चार महिलाओं को शामिल किया गया है। मतदान के दिन एक जून को 18 दल की ड्यूटी लगेगी। इसमें 3 रिजर्व रहेगा। किसी की तबीयत खराब हो जाने, या कहीं आपातकाल मंे छुट्टी लेने की नौबत आ सकती है। तीन दल को रिजर्व रखने के अलावा अतिरिक्त व्यवस्था की गई हैं। एक दल में एक पीठासीन अधिकारी और मतदान अधिकारी क्रमांक 1, 2, 3 शामिल रहेंगे।
Source link
प्रदेश के इन चार नपं में होगा चुनाव पलारी में 3 मतदान दल रिजर्व रहेगा











Leave a Reply