कशिश हत्याकांड में महिला आरोपी गिरफ्तार:बिजनौर में 21 अप्रैल को हुई थी हत्या, मुख्य आरोपी राहुल पहले ही जा चुका जेल




बिजनौर शहर कोतवाली पुलिस ने करीब एक माह पहले हुए कशिश हत्याकांड में एक महिला आरोपी को गिरफ्तार किया है। मामले में मुख्य आरोपी राहुल को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। घटना 21 अप्रैल की है। कांशीराम कॉलोनी स्थित रामलीला ग्राउंड के पास रहने वाली 19 वर्षीय कशिश की उसके फ्लैट में घुसकर धारदार हथियार से हत्या कर दी गई थी। वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई थी। मृतका की मां शाहिन ने 22 अप्रैल को शहर कोतवाली में राहुल पुत्र घनश्याम निवासी गोकुलपुर के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए राहुल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। विवेचना में सामने आया महिला का नाम पुलिस के मुताबिक मामले की विवेचना और साक्ष्य संकलन के दौरान अंजुम पत्नी कादर निवासी ब्लॉक नंबर-55, कमरा नंबर-659, कांशीराम कॉलोनी की भूमिका भी सामने आई। इसके बाद शनिवार को शहर कोतवाली पुलिस ने अंजुम को गिरफ्तार कर लिया। शहर कोतवाली थानाध्यक्ष रामप्रताप सिंह ने बताया कि जांच के दौरान महिला आरोपी की भूमिका स्पष्ट हुई है। आरोपी महिला को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *