![]()
दस दिन में पेट्रोल और डीजल तीसरी बार महंगा हुआ है। अब इंदौर में सामान्य पेट्रोल की कीमत 111.70 रुपए प्रति लीटर, डीजल 96.90 और प्रीमियम यानी स्पीड पेट्रोल के दाम 121.45 प्रति लीटर के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गए हैं। 10 दिन में पेट्रोल पर 5.22, डीजल पर 5.02 और स्पीड पेट्रोल पर 5.55 रुपए की बढ़ोतरी हो चुकी है। शनिवार को जो बढ़ोतरी हुई है, उसमें पेट्रोल और स्पीड पर 94 पैसे व डीजल पर 95 पैसे प्रति लीटर बढ़ा दिए गए। इस बढ़ोतरी से एक औसत टू-व्हीलर यूजर जो महीने में करीब 30 लीटर पेट्रोल का इस्तेमाल करता है, उसके मासिक बजट पर 150 से 200 रुपए तक का अतिरिक्त बोझ आ गया है। वहीं फोर-व्हीलर चालकों की बात करें, तो एक बार कार की टंकी (औसत 40 लीटर) फुल कराने पर अब 210 रुपए से ज्यादा का असर आएगा। रोज लंबी दूरी तय करने वाले कार मालिकों और कमर्शियल वाहन चालकों का मासिक खर्च 500 से 600 रुपए तक बढ़ गया है। बसों को हर 100 किलोमीटर पर 123 रुपए ज्यादा खर्च करना होंगे। इस बढ़ोतरी का असर सब्जियां, फल, दूध और किराना जैसे रोजमर्रा के सामान पर होगा। ऑनलाइन डिलीवरी सेवाओं पर भी असर पड़ेगा।
Source link
रोजमर्रा की सामग्री पर पड़ सकता है असर:10 दिन में पेट्रोल-डीजल तीसरी बार महंगा, हर माह 150 से 600 रुपए तक का बोझ बढ़ा















Leave a Reply