![]()
उत्तर प्रदेश शासन ने 26 जनवरी 2027 को दिए जाने वाले पद्म विभूषण, पद्मभूषण और पद्मश्री पुरस्कारों के लिए संस्तुतियां मांगी हैं। मुख्य सचिव एस.पी. गोयल के निर्देश पर जनपद बलिया के योग्य महानुभावों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। पद्म पुरस्कारों के लिए विशेष मानक निर्धारित किए गए हैं। इसमें समाज के पिछड़े या अछूते क्षेत्रों में विशिष्ट योगदान करने वाले व्यक्तियों को प्राथमिकता दी जाएगी। आयुर्वेद, शोध, सांस्कृतिक विविधता, पर्यावरण, शिक्षा, समाज सेवा और चिकित्सा जैसे क्षेत्रों में स्थानीय स्तर पर उल्लेखनीय कार्य करने वाले प्रसिद्ध व्यक्ति आवेदन कर सकते हैं। किसी भी क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाली महिलाओं पर भी विशेष रूप से विचार किया जाएगा। आवेदकों को अपने व्यक्तित्व और कृतित्व से संबंधित ‘साइटेशन’ की दो प्रतियां जिला सूचना कार्यालय, बलिया में जमा करनी होंगी। यह ‘साइटेशन’ 10 जून 2026 तक अनिवार्य रूप से जमा किए जाने चाहिए। जिलाधिकारी द्वारा इन संस्तुतियों को 20 जून 2026 तक शासन को अग्रसारित किया जाएगा। अधिक जानकारी और आवेदन पत्र प्राप्त करने के लिए आवेदक जिला सूचना कार्यालय, जनता मार्केट, स्टेशन रोड, बलिया से संपर्क कर सकते हैं।
Source link
पद्म विभूषण, पद्मभूषण, पद्मश्री के लिए आवेदन करें:बलिया में 10 जून तक जिला सूचना कार्यालय में 'साइटेशन' जमा करें















Leave a Reply