![]()
राजधानी में यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराने और सड़क सुरक्षा को लेकर कमिश्नरेट पुलिस व ट्रैफिक पुलिस ने तीन दिवसीय सघन अभियान चलाया। 8, 9 और 10 मई 2026 तक चले अभियान में नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों के खिलाफ बड़े पैमाने पर चालान और सीज की कार्रवाई की गई।
ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक अभियान के दौरान सबसे ज्यादा कार्रवाई बिना हेलमेट चलने वाले वाहन चालकों पर हुई। तीन दिनों में 7162 चालान किए गए। वहीं नो-पार्किंग में खड़े वाहनों पर भी सख्ती दिखाते हुए 3460 चालान काटे गए।
मॉडिफाइड साइलेंसर और ड्रिंक एंड ड्राइव पर भी शिकंजा इसके अलावा मॉडिफाइड साइलेंसर लगाकर शोर फैलाने वाले 94 वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई हुई। ड्रिंक एंड ड्राइव में 17 चालान किए गए, जबकि हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट (HSRP) नियमों के उल्लंघन में 703 चालान काटे गए। रॉन्ग साइड वाहन चलाने पर 521 चालकों पर कार्रवाई की गई।
अभियान के दौरान कुल 74 वाहनों को सीज भी किया गया।
लखनऊ ट्रैफिक पुलिस ने कहा कि सड़क हादसों को रोकने और शहर में सुरक्षित व सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि यातायात नियमों का पालन करें और सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करें।
Source link
तीन दिन में 11 हजार से ज्यादा चालान:बिना हेलमेट वालों पर सबसे ज्यादा कार्रवाई; लखनऊ ट्रैफिक पुलिस का सघन अभियान; 74 वाहन सीज
















Leave a Reply