![]()
सागर की मोतीनगर थाना पुलिस ने शनिवार को देसी पिस्टल लेकर घूम रहे 59 वर्षीय एक अपराधी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से एक जिंदा कारतूस भी बरामद किया है। आशंका है कि वह किसी वारदात को अंजाम देने की नीयत से इलाके में घूम रहा था। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर हथियार के स्रोत का पता लगाने में जुटी है। पुलिस के अनुसार, मुखबिर से पुख्ता सूचना मिली थी कि न्यू भोपाल बस स्टैंड के पीछे भोपाल रोड स्थित भगतसिंह वार्ड क्षेत्र में एक व्यक्ति अवैध हथियार लेकर घूम रहा है और संभवतः किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में है। सूचना मिलते ही पुलिस की एक टीम तत्काल मौके के लिए रवाना हुई। पुलिस को देखते ही आरोपी वहां से भागने लगा, लेकिन टीम में शामिल आरक्षकों ने पीछा कर उसे धरदबोचा। कमर में खोंसी थी पिस्टल, जेब में रखा था कारतूस
पकड़े जाने के बाद पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम मोहन (उर्फ बबलू, पिता बृजलाल साहू, उम्र 59 वर्ष, निवासी राजीवनगर वार्ड) बताया। पुलिस ने जब उसकी तलाशी ली, तो उसकी कमर में खोंसी हुई एक देसी मैगजीन युक्त पिस्टल बरामद हुई। इसके अलावा, उसकी पैंट की जेब से एक जिंदा कारतूस भी मिला, जिसे पुलिस ने तत्काल जब्त कर लिया। आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज, पूछताछ जारी
मोतीनगर थाना प्रभारी जसवंत सिंह ने बताया कि देसी पिस्टल और जिंदा कारतूस के साथ आरोपी को गिरफ्तार कर थाने लाया गया है। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल पुलिस आरोपी से कड़ाई से पूछताछ कर रही है कि उसने यह अवैध पिस्टल कहां से और किससे खरीदी थी, तथा वह किस वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहा था।
Source link
देसी पिस्टल लेकर घूम रहा 59 वर्षीय बदमाश गिरफ्तार:सागर पुलिस ने पीछा कर दबोचा; 1 जिंदा कारतूस भी बरामद















Leave a Reply