![]()
उमरिया जिले के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के पनपथा बफर परिक्षेत्र में शनिवार देर रात बाघ के हमले से एक महिला की मौत हो गई। घटना में दो अन्य ग्रामीण घायल हो गए। हमले के बाद बाघ घर के आसपास ही बैठा रहा, जिससे पूरे गांव में दहशत फैल गई। जानकारी के अनुसार, खेरबा टोला निवासी पहलू पाल अपने परिवार के साथ घर के आंगन में सो रहे थे। देर रात अचानक एक बाघ ने उन पर हमला कर दिया। हमले में पहलू पाल की पत्नी फूलबाई की मौके पर ही मौत हो गई। हमले में दो ग्रामीण घायल परिवार के सदस्य दसैय्या और एक पड़ोसी फुल्ला घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। घटना के बाद बाघ घर के पास ही बैठकर दहाड़ता रहा, जिससे ग्रामीणों में आक्रोश और भय का माहौल बन गया। बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। देखिए तस्वीरें… ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह सूचना मिलते ही टाइगर रिजर्व की टीम और अधिकारी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को सुरक्षित दूरी पर रहने को कहा। वन विभाग और टाइगर रिजर्व की टीम लगातार बाघ की गतिविधियों पर नजर रख रही है। पनपथा बफर के सहायक संचालक भरा गायकवाड़ ने बताया कि यह क्षेत्र जंगल से सटा हुआ है। ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। मई महीने में बाघ के हमले से यह तीसरी मौत है। ये खबर भी पढ़े… BTR में टाइगर के हमले से युवक की मौत:लकड़ी बीनने के लिए जंगल गया था उमरिया जिले के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के पनपथा कोर क्षेत्र में रविवार शाम को एक आदिवासी युवक की टाइगर के हमले में मौत हो गई। मृतक की पहचान कुदरी निवासी रज्जू पिता पितई कोल (लगभग 46) के रूप में हुई है। पढ़े पूरी खबर…
Source link
आंगन में सो रही महिला पर बाघ का हमला, मौत:दो ग्रामीण घायल; बाघ घर के पास ही बैठा रहा, वन विभाग अलर्ट















Leave a Reply