![]()
प्रत्येक अभ्यर्थियों की तलाशी के बाद एंट्री।
आज (24 मई) UPSC (संघ लोक सेवा आयोग) की ओर से सिविल सेवा की प्रारंभिक परीक्षा आयोजित हो रही है। वाराणसी में इसके लिए कुल 35 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। यहां पर 16025 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं जो परीक्षा में शामिल हो रहे हैं।
.
खास बात यह है कि परीक्षा में किसी तरह की सेंधमारी न होने पाए इसका पूरा ध्यान रखा गया है। यही कारण है कि AI युक्त CCTV कैमरों से परीक्षा केंद्रों की निगरानी की जा रही है। इतना ही नहीं परीक्षा केंद्रों पर पहुंचे अभ्यर्थियों की थ्री लेयर की तलाशी के बाद ही उन्हें केंद्रों पर एंट्री की अनुमति दी जा रही है। गेट पर जांच करने वाली टीम अभ्यर्थियों के पानी के बोतल व पेन तक खोलकर तलाशी ले रही है सुबह से ही परीक्षा केंद्रों पर बड़ी संख्या में परीक्षार्थी पहुंचने लगे। सेक्टर मजिस्ट्रेटों की निगरानी में परीक्षाएं शुरू हाे रही है।
आयोग की ओर से जारी सख्त गाइडलाइन के बीच यह परीक्षा आयोजित कराई जा रही है। नोडल अधिकारी सिटी मजिस्ट्रेट करमवीर की ओर से संबंधित सेक्टर मजिस्ट्रेट व स्टैटिक मजिस्ट्रेट को भी गाइड लाइन के बारे में अवगत कराया है।
फेस स्कैनिंग से हो रही अभ्यर्थियों की पहचान
यह परीक्षा दो पालियों में आयोजित हो रही है। पहली पाली की परीक्षा सुबह 09:30 बजे से 11:30 बजे तक होगी। इसी तरह दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 02:30 बजे से शाम 04:30 बजे तक होगी।
परीक्षार्थियों को परीक्षा शुरू होने से 30 से 45 मिनट पहले रिपोर्ट करना अनिवार्य होगा। पहली पाली के लिए सुबह 9:00 बजे और दूसरी पाली के लिए दोपहर 2:00 बजे केंद्र का मुख्य गेट बंद कर दिया जाएगा। प्रवेश के लिए फेस ऑथेंटिकेशन (चेहरा स्कैनिंग) और बायोमेट्रिक प्रक्रिया लागू की गई है। परीक्षा हॉल में सिर्फ काले रंग के बॉल-पॉइंट पेन का ही इस्तेमाल करने के लिए निर्देश दिए गए हैं।
इस परीक्षा को 933 पदों के लिए कराई जा रही है। जबकि इसके लिए आठ लाख से भी ज्यादा अभ्यर्थियों ने आवेदन किए हैं।















Leave a Reply