शिवी शर्मा | मुरादाबाद4 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय ने विधि (लॉ) पाठ्यक्रम के द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षाएं स्थगित कर दी हैं। पहले ये परीक्षाएं 27 मई 2026 से प्रस्तावित थीं, लेकिन अब संशोधित कार्यक्रम के अनुसार इन्हें 5 जून 2026 से आयोजित किया जाएगा।
विश्वविद्यालय द्वारा जारी कार्यालय ज्ञापन के अनुसार, विभिन्न लॉ कॉलेजों के छात्र-छात्राओं ने शिकायत की थी कि उनकी पर्याप्त कक्षाएं नहीं हो सकी हैं। इसके कारण वे परीक्षा की तैयारी पूरी नहीं कर पाए थे, जिसके चलते छात्रों ने परीक्षा तिथियां आगे बढ़ाने की मांग की थी।

कुलपति के आदेश पर बदला गया परीक्षा कार्यक्रम छात्रों की मांग पर विचार करते हुए कुलपति के आदेश के बाद परीक्षा नियंत्रक कार्यालय ने नई समय सारणी जारी की है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी संबद्ध कॉलेजों के प्राचार्यों को निर्देश दिए हैं कि वे संशोधित कार्यक्रम के अनुसार आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करें।
छात्रों को मिला अतिरिक्त समय परीक्षा तिथियां आगे बढ़ने से छात्रों को अब तैयारी के लिए लगभग एक सप्ताह का अतिरिक्त समय मिल गया है।
















Leave a Reply