![]()
मंदसौर शहर की शालीमार कॉलोनी के पास शनिवार रात एक सड़क हादसे में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल ने सड़क किनारे खड़े युवक को टक्कर मार दी। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। पुलिस के अनुसार, शनिवार रात दिलीप पाटीदार (37), निवासी नयापुरा जैन मंदिर के पास, प्रतापगढ़ से मंदसौर लौट रहे थे। शालीमार कॉलोनी के पास उनकी तेज रफ्तार मोटरसाइकिल अनियंत्रित हो गई। इसी दौरान बाइक ने सड़क किनारे खड़े मोहसिन (35), निवासी नारायण नगर, मंदसौर को टक्कर मार दी। ऑटो से सामान उतारते समय बाइक ने मारी टक्कर
मोहसिन पेशे से ऑटो रिक्शा चालक हैं। वे शालीमार कॉलोनी स्थित एक आयरन वर्कशॉप पर माल खाली करने पहुंचे थे। जैसे ही वे ऑटो रिक्शा से नीचे उतरे, तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि मोहसिन सड़क पर काफी दूर तक घिसटते चले गए। टक्कर के बाद बाइक सवार दिलीप भी अपना संतुलन खो बैठा और सड़क किनारे झाड़ियों में जा गिरा। इस दुर्घटना में दिलीप के हाथ और पैर में चोटें आई हैं। बाइक सवार भी झाड़ियों में गिरा
स्थानीय लोगों ने तुरंत दोनों घायलों को निजी वाहन से जिला चिकित्सालय पहुंचाया। डॉक्टरों ने बताया कि मोहसिन के पैर में फ्रैक्चर हुआ है और हाथ में गंभीर चोटें आई हैं। उनके शरीर के अन्य हिस्सों में भी अंदरूनी चोटें बताई जा रही हैं। दिलीप का भी अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। इसमें बाइक सवार दिलीप को मोहसिन को टक्कर मारते हुए साफ देखा जा सकता है। फुटेज के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
Source link
मोटरसाइकिल ने सड़क पर खड़े युवक को टक्कर मारी:मन्दसौर में ऑटो से सामान उतार रहे युवक का पैर फ्रैक्चर, बाइक सवार भी हुआ घायल















Leave a Reply