पुलिस ने चलाया ‘ऑपरेशन कालचक्र’:रायपुर में असामाजिक तत्वों पर कार्रवाई, चाकूबाजों और नशेड़ियों पर कसा शिकंजा




राजधानी रायपुर में अपराधियों और असामाजिक तत्वों पर नकेल कसने के लिए पुलिस ने अभियान ‘ऑपरेशन कालचक्र’ चलाया। नॉर्थ जोन पुलिस ने 18 से 23 मई तक अलग-अलग थाना क्षेत्रों में औचक रेड कार्रवाई करते हुए चाकूबाजों, गुंडा बदमाशों, निगरानी बदमाशों और संदिग्धों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। पुलिस उपायुक्त नॉर्थ जोन मयंक गुर्जर के निर्देशन में चलाए गए इस अभियान का उद्देश्य अपराधियों में मनोवैज्ञानिक दबाव बनाना, क्षेत्र में अपराधों पर नियंत्रण करना और संगठित अपराध के नेटवर्क को तोड़ना बताया गया है। अभियान के दौरान अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त आकाश मरकाम और सहायक पुलिस आयुक्त पूर्णिमा लामा के नेतृत्व में थाना प्रभारियों और पुलिस बल ने संयुक्त रूप से कार्रवाई की। इन थाना क्षेत्रों में हुई कार्रवाई खमतराई, उरला, गुढ़ियारी, पंडरी और खम्हारडीह थाना क्षेत्रों के संवेदनशील इलाकों में दबिश देकर पुलिस ने कई अपराधियों को पकड़ा। कार्रवाई के दौरान एनडीपीएस एक्ट के तहत 1 आरोपी, आर्म्स एक्ट में 6 आरोपी और आबकारी एक्ट के तहत 71 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किए गए। वहीं, प्रतिबंधित हुक्का और तंबाकू सामग्री रखने वाले 41 आरोपियों पर कोटपा एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। प्रतिबंधात्मक धाराओं में कार्रवाई इसके अलावा प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत 81 आरोपियों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई। पुलिस ने सार्वजनिक जगहों पर शराब पीने और शराब उपलब्ध कराने वालों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *