![]()
ललितपुर में एक सड़क हादसे में बाइक से गिरने के कारण एक महिला की मौत हो गई। यह घटना जखौरा बांसी मार्ग पर हुई, जब महिला अपनी छह माह की बेटी के साथ अपने चचेरे देवर के साथ मायके से ससुराल जा रही थी। मासूम बेटी इस हादसे में बाल-बाल बच गई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, थाना जखौरा के ग्राम जमौरा निवासी 22 वर्षीय दीपिका पाल पत्नी सुंदर अपनी छह माह की बेटी के साथ अपने मायके, थाना पूरा कलां के एवनी गांव में थीं। शनिवार को उनका चचेरा देवर उन्हें बाइक पर बैठाकर ससुराल छोड़ने जा रहा था। दीपिका ने अपनी छह माह की बेटी को गोद में लिया हुआ था। दोपहर में जब वे जखौरा बांसी मार्ग पर स्थित खोडन नदी के पास पहुंचे, तभी अचानक दीपिका बेटी सहित बाइक से सड़क पर गिर गईं। इस दुर्घटना में दीपिका के सिर में गंभीर चोट आई। उन्हें तत्काल उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से दीपिका को ललितपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। हालांकि, मेडिकल कॉलेज में चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर रविवार सुबह कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने बताया कि मृतिका का पति नासिक में मजदूरी करता है। दीपिका की शादी दो साल पहले हुई थी और उनकी एक छह महीने की पुत्री है।
Source link
ललितपुर में बाइक से गिरी महिला की मौत:6 माह की बेटी घायल, मायके से ससुराल जाते समय हुआ हादसा















Leave a Reply