![]()
अलीगढ़ में रविवार को एक बड़ा हवाई हादसा होते-होते टल गया। धनीपुर हवाई अड्डे से उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद एक ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट की खेत में इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। तकनीकी खराबी के चलते पायलट ने सूझबूझ दिखाई और विमान को हरदुआगंज क्षेत्र के चंगेरी गांव के पास सुरक्षित उतार लिया। हादसे में पायलट पूरी तरह सुरक्षित है। हवा में आई तकनीकी खराबी ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट संख्या VT-PFB ने रोजाना की तरह धनीपुर हवाई अड्डे से रूटीन उड़ान भरी थी। लेकिन आसमान में पहुंचते ही विमान में अचानक तकनीकी खराबी आ गई। पायलट ने स्थिति को भांपते हुए तुरंत कंट्रोल रूम को इसकी सूचना दी और आबादी से दूर हरदुआगंज के चंगेरी गांव के पास खेतों में विमान की सुरक्षित इमरजेंसी लैंडिंग करा दी। गांव में मची अफरा-तफरी अचानक खेत में विमान को उतरता देख आस-पास के ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। देखते ही देखते मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। गनीमत रही कि लैंडिंग के दौरान कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ और विमान में सवार पायलट सुरक्षित बाहर निकल आया। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और धनीपुर एयरपोर्ट की तकनीकी टीम मौके के लिए रवाना हो गई है। खराबी के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
Source link
अलीगढ़ में ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट की इमरजेंसी लैंडिंग:धनीपुर एयरपोर्ट से उड़ान भरते ही आई तकनीकी खराबी, पायलट सुरक्षित















Leave a Reply