पन्ना में ट्रैक्टर पलटा, 4 मजदूर घायल:पटी बजरिया मोड़ के पास पहिया निकलने से हुआ हादसा




पन्ना जिला मुख्यालय के समीप पटी बजरिया मोड़ पर रविवार को एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में ट्रैक्टर पर सवार चार मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल पन्ना में भर्ती कराया गया है। ट्रैक्टर चालक अनिल गोंड ने बताया कि वह मजदूरों को अर्चना वेयरहाउस ले जा रहा था। पटी बजरिया मोड़ के पास ट्रैक्टर का अगला पहिया अचानक निकल गया, जिससे वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। घायलों की पहचान राम सिंह (23 वर्ष), पिता प्यारे, निवासी हरदुआ नई बस्ती; हल्कू आदिवासी (24 वर्ष), पिता प्रेम, निवासी बोदा; सिंटू आदिवासी (23 वर्ष), पिता बद्री, निवासी हरदुआ नई बस्ती; और रूप लाल (26 वर्ष), पिता रुंज, निवासी हरदुआ नई बस्ती के रूप में हुई है। सभी घायल मजदूर हैं। जिला अस्पताल पन्ना के डॉक्टरों ने बताया कि सभी घायलों का उपचार जारी है। घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दे दी गई है, और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *