![]()
जनपद शामली में बीती रात एक पेंट की दुकान में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। इस घटना में दुकान में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। सूचना मिलने पर दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पीड़ित दुकानदार ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराकर कार्रवाई की मांग की है। हरियाणा के पानीपत निवासी विकास की यह दुकान शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सलेक विहार में है। विकास ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसे बीती रात करीब दो बजे मकान मालिक का फोन आया, जिसने दुकान में आग लगने की सूचना दी। सूचना मिलते ही विकास तुरंत शामली अपनी दुकान पर पहुंचे। उन्होंने तत्काल पुलिस और दमकल सेवा को घटना की जानकारी दी। दमकल कर्मियों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक दुकान में रखा करीब 30 लाख रुपये का पेंट और अन्य सामान पूरी तरह जल चुका था। दुकानदार विकास ने पुलिस से मामले की रिपोर्ट दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई करने का अनुरोध किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Source link
शामली में पेंट की दुकान में आग:संदिग्ध परिस्थितियों में लगी आग, लाखों का सामान राख















Leave a Reply