![]()
इंदौर से सांवरिया सेठ के दर्शन के लिए निकले युवकों की कार शनिवार देर रात नाराखेड़ा क्षेत्र में पलट गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि सात युवक घायल हो गए हैं। 25 तारीख को जन्मदिन मनाने के लिए सभी युवक इंदौर से सांवेरिया सेठ के दर्शन के लिए निकले थे। कार में कुल आठ लोग सवार थे। नाराखेड़ा क्षेत्र में पलटी कार इंदौर-नाराखेड़ा मार्ग पर राष्ट्रीय राजमार्ग क्षेत्र में कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसा उस समय हुआ जब सड़क पर अंधेरा था। बताया जा रहा है कि सड़क पर मृत गाय पड़ी थी और उसी के पास निर्माण कार्य चल रहा था। इसी दौरान ड्राइवर ने वाहन साइड में लिया और कार पलट गई। हादसे में ग्राम मांगलिया लसुड़िया मोरी निवासी 18 वर्षीय विशाल पिता दिनेश परिहार की मौत हो गई। सात घायल, दो को इंदौर रेफर हादसे में निलेश, पीयूष, चंदन, जीवन, ओम, आयुष और मिलन घायल हुए हैं। इनमें निलेश और पीयूष को गंभीर हालत में इंदौर रेफर किया गया है। पुलिस ने शुरू की जांच घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भिजवाया गया। मामले की जांच की जा रही है।
Source link
इंदौर रोड़ पर कार पलटी…1 युवक की मौत:जन्मदिन पर सांवरिया सेठ जा रहे थे 8 दोस्त; 7 घायल, 2 को इंदौर रेफर किया















Leave a Reply