कोरबा में अवैध खनन-परिवहन पर कार्रवाई:खनिज विभाग ने 3 जेसीबी और 16 ट्रैक्टर जब्त किया, उड़नदस्ता टीम की कार्रवाई




कोरबा में गौण खनिजों के अवैध उत्खनन और परिवहन के खिलाफ विशेष जांच अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत खनिज विभाग की टीम ने जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में सघन निरीक्षण कर कार्रवाई की और 3 जेसीबी मशीनें और 16 ट्रैक्टर जब्त किए गए। जांच के दौरान, खनिज रेत, गिट्टी और मिट्टी के अवैध उत्खनन-परिवहन में संलिप्त पाए जाने पर ये वाहन जब्त किए गए। विभाग की उड़नदस्ता टीम ने डौका गुड़ा से एक ट्रैक्टर, विजयपुर से दो ट्रैक्टर, सुतर्रा से एक ट्रैक्टर और आमाखोखरा से ईंट से भरा एक ट्रैक्टर जब्त किया। ग्राम बिंझरा में मिट्टी का अवैध उत्खनन कर रही दो जेसीबी मशीनें भी मौके पर पकड़ी गईं। 6 वाहन और एक जेसीबी जब्त इसके अलावा पौड़ी क्षेत्र में रेत का अवैध परिवहन करते हुए चार ट्रैक्टरों पर कार्रवाई की गई। डुमरकछार में मिट्टी के अवैध उत्खनन में लगी दो ट्रैक्टर और एक जेसीबी को भी टीम ने जब्त किया। सभी जब्त वाहनों को नियमानुसार आगे की प्रक्रिया के लिए जिले के अलग-अलग पुलिस थानों और खनिज जांच चौकियों में सुरक्षा अभिरक्षा में रखा गया है। जब्त वाहनों पर अर्थदंड की प्रक्रिया शुरू विभाग ने स्पष्ट किया है कि छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियमों और प्रचलित वैधानिक प्रावधानों के तहत दोषियों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। जब्त वाहनों पर अर्थदंड की प्रक्रिया भी प्रारंभ कर दी गई है। राजस्व और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में अभियान खनिज विभाग का यह अभियान जिले में अवैध खनन गतिविधियों पर नियंत्रण स्थापित करने और राजस्व की क्षति को रोकने की दिशा में एक प्रभावी कदम है। अवैध खनन से न केवल शासन को राजस्व का नुकसान होता है, बल्कि पर्यावरण को भी गंभीर क्षति पहुंचती है। विभाग ने बताया है कि जिले में अवैध खनन-परिवहन के खिलाफ यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *