शाजापुर में नवविवाहिता का शव फंदे पर मिला:पति बोला-खाना खाकर सो गए थे, गिरने की आवाज सुनने पर देखा




शाजापुर जिले के मक्सी थाना क्षेत्र के ग्राम झोकर में शनिवार देर रात एक 23 वर्षीय नवविवाहिता का शव उसके घर में फांसी के फंदे पर लटका मिला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा। रविवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मृतका की पहचान रानू पति अर्जुन मंडोर निवासी ग्राम झोकर के रूप में हुई है। पति अर्जुन मंडोर ने पुलिस को बताया कि वह अपनी पहली पत्नी पिंकी के साथ खाना खाकर सो गया था, जबकि रानू अपनी डेढ़ माह की बच्ची के साथ दूसरे कमरे में थी। अर्जुन के अनुसार, रात करीब 10 बजे बच्ची के रोने और किसी चीज के गिरने की आवाज आने पर उसने कमरे में जाकर देखा। वहां रानू नीचे गिरी हुई थी और उसके गले में रस्सी बंधी थी। छत की बल्लियों में भी रस्सी बंधी मिली। मक्सी थाना पुलिस ने इस मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, घटना शनिवार रात 9.30 से 10 बजे के बीच की बताई जा रही है, जबकि थाने पर सूचना रात 1.30 बजे दी गई। मामले की जांच मक्सी थाना पुलिस द्वारा की जा रही है। परिजनों और ग्रामीणों के बीच यह चर्चा भी रही कि मृतका की नवजात संतान थर्ड जेंडर है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *