![]()
शिवपुरी जिले के अमोला थाना क्षेत्र के सिरसौद गांव के पास शनिवार को एक ट्रक चालक की मौत हो गई। वह सरकारी गेहूं से भरे ट्रक का टायर बदल रहा था, तभी जैक खिसकने से ट्रक आगे बढ़ गया और चालक उसके नीचे दब गया। गंभीर रूप से घायल चालक ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया। जानकारी के अनुसार, सरकारी गेहूं से भरा ट्रक सिरसौद स्थित वेयरहाउस पहुंचा था। इसी दौरान ट्रक के टायर में खराबी आ गई। चालक सुरेंद्र पाल (निवासी गजऊआ, थाना बैराड़) टायर बदलने का काम कर रहा था। जैक खिसकने से हुआ हादसा ट्रक स्टाफ के सदस्य भगवान सिंह पाल ने बताया कि सुरेंद्र पाल जैक लगाकर टायर में हवा भर रहा था। इसी दौरान ट्रक अचानक आगे की ओर सरक गया और सुरेंद्र पाल उसके नीचे फंस गया। बताया जा रहा है कि टायर के नीचे सुरक्षा के लिए कोई ओट (सपोर्ट) नहीं लगाई गई थी, जिसके कारण ट्रक आगे बढ़ गया। अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम हादसे के बाद घायल चालक को एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल ले जाया जा रहा था। हालांकि, शिवपुरी शहर पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई। जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जिला अस्पताल चौकी पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पोस्टमार्टम कराया है।
Source link
टायर बदलते समय जैक खिसका, ट्रक ड्राइवर की मौत:सरकारी गेहूं से भरा था वाहन, वेयरहाउस के पास हादसा













Leave a Reply