चलती स्विफ्ट कार में लगी आग:चालक ने कूदकर बचाई जान, वीडियो आया सामने




मुजफ्फरनगर के खतौली थाना क्षेत्र में दिल्ली-देहरादून नेशनल हाईवे 58 पर रविवार दोपहर एक चलती स्विफ्ट कार में अचानक आग लग गई। यह घटना भैंसी कट फ्लाईओवर के नीचे हुई, जहां चालक ने कूदकर अपनी जान बचाई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कार मुजफ्फरनगर से खतौली की दिशा में जा रही थी। भैंसी कट फ्लाईओवर के पास मुड़ते ही कार के बोनट से धुआं निकलने लगा। कुछ ही पलों में यह धुआं तेज लपटों में बदल गया और पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया। दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची खतरे को भांपते हुए चालक ने तुरंत कार को सड़क किनारे रोका और समय रहते वाहन से कूदकर अपनी जान बचा ली। कुछ ही मिनटों में कार पूरी तरह से जलने लगी। सूचना मिलने पर दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक कार पूरी तरह जल चुकी थी। इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। दमकल विभाग और पुलिस मामले की आगे की जांच कर रहे हैं। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे मौके पर मौजूद लोगों ने अपने मोबाइल में कैद किया था।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *