![]()
हाथरस के मुरसान कोतवाली क्षेत्र के गांव खोकिया में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। 32 वर्षीय पूनम को देर रात जिला अस्पताल लाया गया था, जहां मध्य रात्रि में उसकी मृत्यु हो गई। ससुराल पक्ष ने जहर खाने की बात कही है, जबकि मायके वालों ने घटना की आशंका जताते हुए पति पर आरोप लगाए हैं। मृतक पूनम पत्नी भूपेंद्र, गांव खोकिया, थाना मुरसान की निवासी थी। उसका मायका सासनी कोतवाली क्षेत्र के गांव लुटसान में है। पूनम का पति भूपेंद्र वाहन चालक है। उसकी शादी 12 साल पहले हुई थी और उसकी एक छोटी बच्ची भी है। कल मध्य रात पूनम को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। ससुराल पक्ष के लोगों ने अस्पताल में बताया कि पूनम ने जहर खा लिया था। हालांकि, अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा रविवार सुबह पूनम के मायके पक्ष के लोग भी अस्पताल पहुंचे। उन्होंने इस मामले को संदिग्ध बताते हुए आरोप लगाया कि पूनम के साथ कोई घटना हुई है। मायके वालों का कहना है कि पति ने पूनम की मौत की सूचना उन्हें नहीं दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की गहनता से जांच कर रही है।
Source link
हाथरस में विवाहिता की संदिग्ध हालत में मौत:मायके वालों ने पति पर लगाए गंभीर आरोप, पुलिस जांच जारी















Leave a Reply