![]()
मोहनलालगंज कोतवाली क्षेत्र में खनन साइट पर दबंगों ने मारपीट कर एक डंपर लूट लिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए लूटे गए डंपर को उन्नाव से बरामद कर लिया है। पीड़ित ने इस संबंध में पुलिस को लिखित शिकायत दी है। यह घटना शनिवार को सुल्सामऊ हिल्गी में एक ईंट भट्ठे की रॉयल्टी के लिए चल रही मिट्टी खनन साइट पर हुई। मऊ गांव निवासी राजवीर सिंह ने बताया कि वे जेसीबी और डंपर लेकर खनन के लिए गए थे। दोपहर करीब एक बजे उन्नाव के चौपाई गांव का एक दबंग अपने भाई और दर्जन भर साथियों के साथ लाठी-डंडों से लैस होकर मौके पर पहुंचा। दबंगों ने साइट पर मालिक विनोद के बारे में पूछते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। जब राजवीर सिंह ने इसका विरोध किया, तो उन्होंने मारपीट का प्रयास किया और जबरन चालक से डंपर (यूपी32 एसएन 0111) की चाबी छीनकर डंपर लेकर फरार हो गए। डायल-112 पर कॉल के बाद बरामद हुआ डंपर पीड़ित राजवीर सिंह ने तत्काल डायल-112 पर फोन कर घटना की सूचना दी। पुलिस कंट्रोल रूम को जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और लूटे गए डंपर को उन्नाव के सोहरामऊ थाना क्षेत्र के चौपाई गांव के पास से बरामद कर लिया। राजवीर सिंह ने सिसेंडी चौकी इंचार्ज अनूप सिंह को तहरीर देकर दबंगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। एसीपी ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया जांच में मौके से विवाद कर डंपर ले जाने की बात सामने आई है। उन्होंने आश्वासन दिया कि पूरे मामले की गहनता से जांच कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
Source link
लखनऊ में खनन साइट से डंपर लूटा:पुलिस ने उन्नाव से बरामद किया, ईंट भट्ठे के लिए चल रही मिट्टी की खुदाई















Leave a Reply