![]()
नरसिंहपुर जिले में सड़कों की जर्जर हालत को लेकर कांग्रेस ने अनोखे तरीके से विरोध प्रदर्शन किया। गोटेगांव-नरसिंहपुर मार्ग की बदहाली के खिलाफ पार्टी कार्यकर्ताओं ने सड़क के गड्ढों को ही विरोध का माध्यम बनाया। जिला पंचायत सदस्य और कांग्रेस नेता अरविंद सिंह पटेल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सड़क के गड्ढों के बीच चूने और फेवीकोल के घोल से सरकार विरोधी नारे लिखे। इनमें “रोड पर गड्ढे हैं या गड्ढे में रोड?”, “भाजपा का विकास” और “अमेरिका से बेहतर रोड” जैसे कटाक्ष शामिल थे, जो राहगीरों के बीच चर्चा का विषय बन गए। तस्वीरें देखिए… खराब सड़क से हो रहे हादसे कांग्रेस नेताओं के अनुसार, इस मार्ग को फोरलेन बनाने के लिए पहले सर्वे भी किया गया था, लेकिन लंबे समय बाद भी कोई ठोस काम शुरू नहीं हुआ। आज स्थिति यह है कि सड़क जगह-जगह से उखड़ चुकी है और गड्ढों के कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। नेताओं ने आरोप लगाया कि यह मार्ग जिले का प्रमुख रास्ता है, जिससे रोजाना प्रशासनिक अधिकारी और मंत्री गुजरते हैं, फिर भी सड़क की हालत पर ध्यान नहीं दिया जा रहा। कार्यकर्ताओं का कहना है कि उनका यह प्रदर्शन प्रशासन को जगाने और सड़क सुधार के लिए ठोस कदम उठाने की कोशिश है।
Source link
नरसिंहपुर में खस्ताहाल सड़क पर अनोखा विरोध:कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गड्ढों पर लिखे तंज, फोरलेन वादे की याद दिलाई















Leave a Reply