Cockroach Janta Party Instagram Account; Kiren Rijiju Statement


  • Hindi News
  • National
  • Cockroach Janta Party Instagram Account; Kiren Rijiju Statement | India Vs Pakistani Followers

9 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके का कहना है कि उन्हें इंस्टाग्राम अकाउंट पर कंट्रोल वापस मिल गया है। अभिजीत ने रविवार को इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट करके यह जानकारी दी है।

पोस्ट में दीपके ने लिखा- हम वापस आ गए हैं, तुम भूल गए थे कि हम जिंदा रहने के लिए क्या कर सकते हैं। इसके साथ उन्होंने कॉकरोच की एक इमेज भी लगाई है।

अभिजीत ने X अकाउंट पर एक और पोस्ट शेयर की। जिसमें उन्होंने फॉलोअर्स का डेटा शेयर किया है। साथ ही पूछा है कि हमारे 94% से ज्यादा फॉलोअर्स भारत से हैं, आखिर केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू भारतीय युवाओं को ‘पाकिस्तानी’ क्यों बता रहे हैं?

दरअसल किरेन रिजिजू ने X पर एक पोस्ट में लिखा था- मुझे उन लोगों पर तरस आता है जो सोशल मीडिया पर अपने फॉलोअर्स पाकिस्तान और जॉर्ज सोरोस गिरोह से ढूंढते हैं। भारत में पर्याप्त जनसंख्या, ऊर्जावान युवा हैं जो सच्चे फॉलोअर साबित हो सकते हैं। भारत-विरोधी गिरोह से मदद लेने की कोई जरूरत नहीं है।

अभिजीत के रविवार को किए 2 पोस्ट…

इस फोटो के साथ अभिजीत ने इंस्टाग्राम अकाउंट रिकवर होने की जानकारी दी है।

इस फोटो के साथ अभिजीत ने इंस्टाग्राम अकाउंट रिकवर होने की जानकारी दी है।

CJP की वेबसाइट अभी भी बंद

इससे पहले शनिवार को अभिजीत ने बताया था कि उनकी पार्टी की वेबसाइट बंद कर दी गई है। दीपके ने दोपहर 1.14 बजे X पर कहा था- सरकार ने हमारी वेबसाइट बंद कर दी है। उस पर 10 लाख लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। 6 लाख लोगों ने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग वाली याचिका पर साइन किए थे।

हालांकि यह वेबसाइट अभी बंद है। इसे खोलने पर ‘दिस साइट कान्ट बी रीच्ड’ का मैसेज फ्लैश हो रहा है।

कॉकरोच जनता पार्टी पर भास्कर के 2 कार्टून

इंस्टाग्राम पर CJP के फॉलोअर्स 2.27 करोड़ हुए

अकाउंट के हैक होने के बाद भी इंस्टाग्राम पर कॉकरोच जनता पार्टी के फॉलोअर्स लगातार बढ़े। रविवार दोपहर तक यह आंकड़ा 2.27 करोड़ था। वहीं X पर फाउंडर अभिजीत के ही अकेले 2.18 लाख से ज्यादा फॉलोअर हो गए हैं।

—————–

कॉकरोच जनता पार्टी से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें…

एक्सप्लेनर: कॉकरोच जनता पार्टी ने 5 दिन में बीजेपी-कांग्रेस को पछाड़ा, इंस्टा पर डेढ़ करोड़+ फॉलोअर्स; ये सिर्फ मजाक है या बदलाव की आहट

BJP और कांग्रेस ने 2014 में इंस्टाग्राम अकाउंट बनाए। 12 साल में बीजेपी के 88 लाख और कांग्रेस के 1.3 करोड़ फॉलोअर्स हुए हैं। लेकिन महज 5 दिन पहले बनी कॉकरोच जनता पार्टी, यानी CJP ने इन दोनों आंकड़ों को छोटा साबित कर दिया। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *