कटनी में सिल्वर टॉकीज रोड पर जर्जर भवन ढहाया गया:मानसून से पहले लगातार शिकायतों पर नगर निगम की कार्रवाई




कटनी नगर निगम ने मानसून से पहले संभावित हादसों को रोकने के लिए जर्जर भवनों के खिलाफ अभियान शुरू किया है। इसी क्रम में रविवार को सिल्वर टॉकीज रोड पर स्थित एक पुराने और जर्जर भवन को गिराने की कार्रवाई शुरू की गई। यह भवन बॉम्बे टेलर के पास स्थित था और लंबे समय से खराब हालत में पड़ा हुआ था। यह क्षेत्र शहर के व्यावसायिक इलाके को जोड़ने वाला प्रमुख मार्ग है, जहां रोजाना बड़ी संख्या में लोगों और वाहनों की आवाजाही रहती है। शिकायतों के बाद लिया गया फैसला स्थानीय लोगों द्वारा इस भवन को लेकर लगातार शिकायतें की जा रही थीं। मानसून में इसके गिरने की आशंका जताई जा रही थी, जिससे किसी बड़े हादसे का खतरा बना हुआ था। इन्हीं शिकायतों के बाद नगर निगम ने इसे हटाने का निर्णय लिया। निगमायुक्त के निर्देश पर नगर निगम का अतिक्रमण हटाने वाला दस्ता, लोक निर्माण विभाग की तकनीकी टीम और पुलिस बल मौके पर पहुंचा। भारी मशीनों से की गई कार्रवाई भवन को गिराने के लिए जेसीबी, क्रेन, पोकलेन और हाइड्रोलिक कटर जैसी मशीनों का उपयोग किया गया। कार्रवाई के दौरान सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी रखी गई ताकि किसी तरह की दुर्घटना न हो। एहतियात के तौर पर पूरे मार्ग पर यातायात कुछ समय के लिए रोक दिया गया और वाहनों को वैकल्पिक रास्तों से निकाला गया। आगे भी जारी रहेगा अभियान नगर निगम अधिकारियों ने बताया कि मानसून को देखते हुए शहर में चिन्हित सभी जर्जर और खतरनाक भवनों को हटाने की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी, ताकि किसी भी तरह की अनहोनी को रोका जा सके।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *