![]()
कानपुर देहात के अमरौधा विकासखंड की गौर ग्राम पंचायत में एक सार्वजनिक कुएं के ऊपर पंचायत भवन का निर्माण किया जा रहा है। करीब 17 लाख रुपये की लागत से बन रहे इस भवन में नियमों और मानकों की अनदेखी की गई है। निर्माण के दौरान, कुएं के ऊपर बीम डालकर दीवारें खड़ी की गईं और फिर छत डालकर उसे पंचायत भवन के सभागार का हिस्सा बना दिया गया। इससे सार्वजनिक पेयजल के लिए बना कुआं अब भवन के अंदर आ गया है।जिम्मेदारों की इस मनमानी से न केवल निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल उठ रहे हैं, बल्कि भविष्य में किसी संभावित दुर्घटना का खतरा भी बढ़ गया है। सार्वजनिक कुएं को भवन के भीतर शामिल करना सुरक्षा मानकों का सीधा उल्लंघन है। यह निर्माण राष्ट्रीय ग्राम स्वराज योजना के तहत किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य प्रत्येक ग्राम पंचायत को अपना कार्यालय उपलब्ध कराना है। हालांकि, पंचायत विभाग के अधिकारी इस संवेदनशील मामले पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। पंचायत सचिव और ग्राम प्रधान की कथित मनमानी के कारण सार्वजनिक पेयजल स्रोत का अस्तित्व खतरे में है। इस लापरवाही से सरकारी धन के दुरुपयोग और निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर भी गंभीर असर पड़ रहा है। इससे बैठकों के दौरान इस कुएं में गिरकर हादसे होने की भी संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है। लेकिन पंचायत के जिले के वित्त नियंत्रक अधिकारी तक नियमों की अनदेखी कर कुएं के ऊपर बनाए जा रहे पंचायत भवन के निर्माण की जानकारी होने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। इससे गौर ग्राम पंचायत में पंचायत भवन के निर्माण में जमकर नियमों की अनदेखी की जा रही है। जिससे निर्माण कार्य की गुणवत्ता प्रभावित हो रही है।
Source link
सार्वजनिक कुएं पर बना पंचायत भवन:कानपुर देहात के गौर गांव में नियमों की अनदेखी














Leave a Reply