वाराणसी में मोदी राम तो अजय राय रावण:मंत्री रविंद्र के बिगड़े बोल, मोदी के खिलाफ चुनाव मार्केटिंग, 38 मुकदमे वाला कांग्रेस अध्यक्ष




प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय की अमर्यादित टिप्पणी के बाद भाजपा जिलाध्यक्ष, महानगर अध्यक्ष, मंत्री और विधायकों समेत प्रमुख नेताओं ने एक मंच पर आकर आक्रोश जताया। रविवार को गुलाब बाग स्थित महानगर कार्यालय में अजय राय के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पास किया। अपशब्द बोले जाने पर खंडन करते हुए सार्वजनिक माफी मांगने की बात कही। वहीं, भाजपा नेता इस मामले में अब अजय राय के खिलाफ कानून कार्रवाई और गिरफ्तारी किए जाने पर अड़े है। अमर्यादित टिप्पणी और मर्यादा का पाठ पढ़ाते हुए राज्यमंत्री रविंद्र जायसवाल ने भी कांग्रेस अध्यक्ष पर गंभीर टिप्पणी की। राज्यमंत्री ने वाराणसी में पीएम नरेंद्र मोदी को भगवान राम और कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय को रावण बताया। कहा कि अजय राय रावण की भूमिका मे है और 44 मुकदमों वाले आपराधिक प्रवृत्ति के नेता को कांग्रेस ने अपना प्रदेश अध्यक्ष बना रखा है। अजय राय का चुनावी स्टंट केवल पब्लिसिटी है, पीएम के खिलाफ चुनाव की मार्केटिंग करता है, हालांकि बयानबाजी के दौरान अन्य नेता भी आक्रामक दिखे। इस दौरान क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप पटेल, महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि, राज्यमंत्री एवं जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा, राज्यमंत्री दयाशंकर मिश्र दयालु, विधायक सौरभ श्रीवास्तव समेत अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *