फर्रुखाबाद में कार की टक्कर से युवक की मौत:अंतिम संस्कार से लौटते समय हुआ हादसा, एक घायल




फर्रुखाबाद जनपद में एक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। यह हादसा ढाईघाट श्मशान भूमि से अंतिम संस्कार में शामिल होकर लौटते समय हुआ। तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे दो लोग घायल हुए। गंभीर रूप से घायल एक युवक को लोहिया अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया। मृतक की पहचान कायमगंज थाने के नगला भूड़ निवासी कृष्ण कुमार उर्फ रिंकू बहेलिया (35) के रूप में हुई है। उसके साथ बाइक पर बलराम (30) भी सवार था। वे गांव से गई अंतिम यात्रा में शामिल होकर लौट रहे थे। ठंडी कुइयां के पास फैजबाग की ओर से आ रही एक बोलेरो ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे के बाद दोनों घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। रिंकू की हालत गंभीर होने पर उसे लोहिया अस्पताल रेफर किया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि रिंकू ने हेलमेट नहीं पहना था। मृतक रिंकू ठेली लगाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। उसके पिता जगदीश ने बताया कि रिंकू चार भाइयों में तीसरे नंबर का था। उसकी पत्नी रानी और मां धनवंती का बुरा हाल है। रिंकू के पांच बच्चे हैं: दुर्गा, सोनू, सौम्या, अन्नू और विराट। पुलिस को घटना की सूचना दे दी गई है और शव को मॉर्चुरी में रखवाया गया है। वहीं रविवार को पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *