![]()
झाबुआ जिले के पेटलावद थाना क्षेत्र में हुए एक अंधे कत्ल का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। बामनझीरी मोड़ पर 18 मई को शांतु पारगी का शव मिला था। उसके चेहरे पर गंभीर चोटों के निशान थे। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 103 (1) के तहत अज्ञात आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया था। दोस्त ने किया था मर्डर मामले की गंभीरता को देखते हुए झाबुआ पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पाटीदार ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और जांच के निर्देश दिए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रतिपाल सिंह महोबिया और एसडीओपी अनुरक्ति साबनानी के मार्गदर्शन में पुलिस की कई टीमें गठित की गईं। जांच के दौरान, तकनीकी साक्ष्यों और घटनास्थल से मिली शराब की बोतलों ने पुलिस को मृतक के मित्र दिनेश उर्फ दितिया मोरी पर शक करने को मजबूर किया। पुलिस को यह भी जानकारी मिली थी कि घटना वाले दिन मृतक को आरोपी के साथ देखा गया था। साथ में हम्माली का काम करते थे मृतक और आरोपी मुखबिर की सूचना पर, पुलिस ने 23 मई को आरोपी दिनेश मोरी को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में हत्या का चौंकाने वाला खुलासा हुआ। आरोपी और मृतक दोनों मित्र थे और साथ में हम्माली का काम करते थे। आरोपी दिनेश को कुछ लोगों ने बताया था कि उसकी गैरमौजूदगी में मृतक उसके घर आता-जाता है। इस बात से दिनेश बहुत नाराज था। इसी रंजिश के चलते उसने शांतु पारगी की हत्या की योजना बनाई। उसने पहले से ही एक सुनसान जगह पर टामी (नुकीला हथियार) छिपाकर रख दी थी। शराब लाने की बात पर हुई बहस 17 मई को, आरोपी दिनेश ने शांतु पारगी को शराब पीने के बहाने उसी सुनसान जगह पर बुलाया। दोनों ने वहां बैठकर शराब पी। इसी दौरान, और शराब लाने की बात पर बहस हुई। इसका फायदा उठाकर आरोपी ने छिपाई हुई टामी निकाली और शांतु पारगी पर कई वार किए, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। आरोपी फिलहाल पुलिस की गिरफ्त में है।
Source link
दोस्त के घर आने से नाराज होकर किया मर्डर:झाबुआ पुलिस का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार; बामनझीरी मोड़ पर मिला था शव















Leave a Reply