पिकअप की टक्कर से दंपती की मौत:10 साल का भांजा घायल; कपड़े खरीदने जा रहे थे, चालक फरार




बालाघाट जिले के रामपायली थाना क्षेत्र में एक सड़क हादसे में दंपती की मौत हो गई। साकड़ी और सेलवटपार के बीच नाले के पुलिया पर एक पिकअप वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में उनका 10 वर्षीय भांजा गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे जिला अस्पताल में एडमिट कराया गया है। यह घटना रविवार दोपहर लगभग 12 से 1 बजे के बीच हुई। साकड़ी निवासी धनीराम गाड़ेकर अपनी पत्नी अनिता गाड़ेकर और घर आए भांजे दिलीप (10) के साथ कपड़े खरीदने डोंगरमाली जा रहे थे। रास्ते में साकड़ी और सेलवटपार के बीच पुलिया पर एक अज्ञात पिकअप ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बाइक सहित तीनों पुलिया से नीचे गिर गए। अनिता गाड़ेकर की सिर में गंभीर चोट लगने से घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं, धनीराम ने सिविल अस्पताल वारासिवनी ले जाते समय दम तोड़ दिया। घायल भांजे दिलीप को उपचार के लिए जिला अस्पताल में एडमिट कराया गया है। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। डायल 112 से सूचना मिलने पर पुलिस भी घटनास्थल पहुंची। रामपायली पुलिस ने दोनों मृतकों दंपती का सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। मृतकों के परिचित होने के कारण विधायक विवेक पटेल भी अस्पताल पहुंचे। उन्होंने थाना प्रभारी और परिजनों से घटना की जानकारी ली। विधायक बोले- संकरी है पुलिया विधायक पटेल ने घटना को दुखद बताते हुए कहा कि जिस जगह यह वारदात हुई है, वह मार्ग संकरा है और पुलिया काफी नीचे है। उन्होंने वारासिवनी-कोस्ते-मेंढकी से डोंगरमाली सड़क को चौड़ा करने की मांग सरकार से की है, लेकिन अब तक यह कार्य नहीं हो सका है। चालक की तलाश जारी थाना प्रभारी धर्मराजसिंह बघेल ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पीएम कराया गया है। वहीं अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है और चालक फरार है। हादसे के बाद की अन्य तस्वीरें…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *