खरगोन में दिनदहाड़े लूट और छेड़छाड़, चार आरोपी गिरफ्तार:वीडियो बनाने के बहाने हमला किया, महिला कर्मचारी से जेवर और रुपए छीने




खरगोन जिले के पानवा में दिनदहाड़े हुई लूट, छेड़छाड़ और मारपीट की घटना में पुलिस ने एक नाबालिग समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 90 हजार रुपए के आभूषण और दो मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया। यह घटना 21 मई को दोपहर करीब 3 बजे पानवा में हुई थी। मराल कंपनी की एक महिला कर्मचारी ने खलटाका चौकी में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उसने बताया कि कंपनी से छुट्टी होने के बाद वह अपने सहकर्मी ऋतिक के साथ बाइक से बालसमुद जा रही थी। विरोध करने पर मारपीट और अश्लीलता की थी
पानवा में सात माता मंदिर के आगे गर्मी से बचने के लिए वे नीम के पेड़ के नीचे बैठकर पानी पी रहे थे। तभी चार युवक उनके पास आए और उनसे पूछताछ करते हुए वीडियो और फोटो बनाने लगे। जब उन्होंने इसका विरोध किया, तो आरोपियों ने गालीगलौज की और टिफिन व लकड़ी से उनके साथ मारपीट की। उन्होंने महिला के साथ अश्लीलता भी की। आरोपियों ने उनके मोबाइल फोन छीन लिए और धमकाकर पासवर्ड लेकर 10 हजार रुपए ऑनलाइन ट्रांसफर कर लिए। उन्होंने महिला के गले से सोने का पेंडेंट, माला, बालियां और नाक की बाली भी छीन लीं। इसके अलावा, उन्होंने दोनों के एटीएम कार्ड और मोबाइल फोन भी ले लिए। सीसीटीवी से आरोपियों की पहचान
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके का मुआयना किया और फरियादी से आरोपियों के हुलिए की जानकारी जुटाई। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालकर संदिग्धों की पहचान की गई। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस को पता चला कि इस लूट में पानवा के अरुण, दीपक, अजय और एक नाबालिग शामिल हैं। पुलिस ने घेराबंदी कर अरुण पिता प्रताप मेवाड़े, दीपक पिता सदु मेवाड़े, अजय अर्जुन मेवाड़े और नाबालिग आरोपी को पकड़ लिया। अलग-अलग पूछताछ में सभी ने मिलकर घटना को अंजाम देना स्वीकार किया। पुलिस ने उनके पास से लूटा गया सामान, घटना में इस्तेमाल बाइक और चार मोबाइल फोन जब्त किए। पुलिस के अनुसार, आरोपी दीपक और अरुण पर बलकवाड़ा थाने में पहले भी एक-एक मामला दर्ज है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *