![]()
अशोकनगर पुलिस ने जिले में यात्री बसों की सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए एक विशेष अभियान शुरू किया है। प्रदेश में हाल ही में हुई बस दुर्घटनाओं को देखते हुए, यह चेकिंग और प्रवर्तन अभियान 21 से 27 मई तक चलाया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक राजीव कुमार मिश्रा ने सभी एसडीओपी और थाना प्रभारियों को बसों का शत-प्रतिशत भौतिक सत्यापन करने के निर्देश दिए हैं। अभियान के तहत उन बसों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है जिनमें इमरजेंसी गेट बंद कर अतिरिक्त सीटें लगाई गई हैं। ऐसे मामलों में तत्काल कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इसके अतिरिक्त, बिना फिटनेस, परमिट, बीमा और अन्य वैध दस्तावेजों के संचालित वाहनों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जा रही है। पुलिस और परिवहन विभाग की संयुक्त टीमें बसों में अग्निशमन यंत्र, इमरजेंसी एग्जिट, फर्स्ट एड बॉक्स, रिफ्लेक्टर और रात में प्रकाश व्यवस्था की जांच कर रही हैं। ड्राइवरों के ड्राइविंग लाइसेंस, बैज और वाहन संचालन की स्थिति भी जांची जा रही है। ओवरलोडिंग, तेज गति और शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की जा रही है। यात्री सुरक्षा से कोई समझौता नहीं होगा
यह सघन जांच अभियान जिले के सभी थाना क्षेत्रों में लगातार जारी है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि यात्री सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत दंडात्मक कार्रवाई की जा रही है, ताकि भविष्य में ऐसी लापरवाहियों की पुनरावृत्ति रोकी जा सके। पुलिस अधीक्षक राजीव कुमार मिश्रा ने आम जनता से भी अपील की कि वे यात्रा के दौरान बसों में सुरक्षा व्यवस्थाओं पर ध्यान दें। यदि किसी बस में कोई अनियमितता दिखाई देती है, तो तत्काल पुलिस को सूचित करें, ताकि समय पर कार्रवाई कर यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
Source link
बस हादसों के बाद अशोकनगर में विशेष चेकिंग अभियान शुरू:इमरजेंसी गेट बंद कर सीटें लगाने वाली बसों पर होगी सख्त कार्रवाई















Leave a Reply