![]()
दमोह के हटा थाना क्षेत्र में रविवार दोपहर किराए के मकान के एडवांस पैसे मांगने पर एक युवक पर रॉड से हमला कर उसका सिर फोड़ दिया गया। यह घटना शिव शक्ति मंदिर के सामने हुई। घायल ने तुरंत डायल 112 को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और उसे हटा सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। किराए के मकान में रहकर मजदूरी करता है युवक घायल की पहचान शुभम पटेल (24) के रूप में हुई है, जो राजाबन्दी पटेरा का निवासी है। शुभम वर्तमान में हटा के चंडी जी मंदिर के पास किराए के मकान में रहकर मजदूरी करता है। युवक पर रॉड से हमला शुभम के अनुसार, किराए के मकान के एडवांस पैसे मांगने पर दो लोगों ने उससे मारपीट की और सरिया से उसके सिर पर वार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसने बताया कि हमला करने वाला आरोपी जयकुमार सेन है, जो नवोदय वार्ड में रहता है। पैसे मांगने पर युवक को पीटा शुभम ने बताया कि जयकुमार ने ही उसे यह मकान किराए पर दिलवाया था और एडवांस के पैसे भी उसी ने लिए थे। जब मकान मालिक ने शुभम से मकान खाली करने को कहा और उसने एडवांस पैसे वापस मांगे, तो मकान मालिक ने उसे जयकुमार से पैसे लेने को कहा। जब शुभम जयकुमार से पैसे मांगने गया, तो उस पर हमला कर दिया गया। घटना की सूचना मिलने पर हटा थाना पुलिस सिविल अस्पताल पहुंची और घायल शुभम के बयान दर्ज किए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Source link
किराए के एडवांस पैसे मांगने पर युवक का सिर फोड़ा:दमोह में मजदूर पर सरिया से हमला, गंभीर हालत में एडमिट; आरोपियों पर केस दर्ज















Leave a Reply