झाबुआ हाट बाजार में खाद्य पदार्थों की हुई जांच:चलित लैब ने 46 सैंपल्स की हुई टेस्टिंग, मिलावटी मसाले नष्ट किए गए




झाबुआ में खाद्य सुरक्षा प्रशासन द्वारा चलित खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला के माध्यम से हाट बाजार में औचक निरीक्षण किया गया। कृषि उपज मंडी में आयोजित इस अभियान के दौरान खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की मौके पर ही जांच की गई। तीन दिवसीय सघन जांच अभियान के पहले दिन अधिकारियों ने 16 छोटे और फेरी विक्रेताओं की दुकानों का निरीक्षण किया। जांच के दौरान जीरा, सौंफ, दालचीनी, पूजा सामग्री, हल्दी, धनिया और मिर्च जैसे मसालों के नमूने लिए गए। 46 नमूनों की जांच, दो पाए गए अमानक अधिकारियों ने कुल 46 नमूनों की जांच की। इस दौरान मसालों में मिलाए जाने वाले कृत्रिम रंगों की विशेष रूप से जांच की गई। परीक्षण में दो नमूने अमानक पाए गए। खाद्य सुरक्षा विभाग ने कार्रवाई करते हुए करीब 700 ग्राम मिलावटी सामग्री को मौके पर ही नष्ट कर दिया। 26 मई तक जारी रहेगा अभियान खाद्य सुरक्षा अधिकारी राहुल अलावा ने बताया कि लोगों को सुरक्षित और शुद्ध खाद्य सामग्री उपलब्ध कराना विभाग की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि चलित प्रयोगशाला के माध्यम से यह जांच अभियान 26 मई तक जारी रहेगा और अलग-अलग क्षेत्रों में निरीक्षण किए जाएंगे। मिलावटखोरों पर कार्रवाई जारी विभाग के अनुसार जिले में अब तक मिलावट से जुड़े 24 प्रकरण दर्ज किए जा चुके हैं, जिनमें से 22 मामलों का निराकरण हो चुका है। अधिकारियों ने बताया कि काकनवानी की एक किराना दुकान से 57 अवधि समाप्त कन्फेक्शनरी सामग्री जब्त की गई थी। इस मामले में दुकान संचालक पर 30 हजार रुपये का अर्थदंड लगाया गया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *