MP दिनभर में आज दिनभर की 10 चुनिंदा बड़ी खबरों को VIDEO में देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।
.
दिनभर की 10 बड़ी खबरों को विस्तार से यहां पढ़ भी सकते हैं। तो आइए जानते है, एमपी में आज, क्या रहा खास…
1. एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा का मौत के 12 दिन बाद भोपाल में अंतिम संस्कार

भोपाल के भदभदा श्मशान घाट पर नम आंखों से ट्विशा को विदाई दी गई।
एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा का मौत के 12 दिन बाद भोपाल के भदभदा श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम यात्रा के दौरान परिवार और करीबी लोगों की मौजूदगी में ट्विशा को नम आंखों से विदाई दी गई। इससे पहले AIIMS भोपाल में अर्थी सजने के दौरान उनकी मां भावुक होकर रो पड़ीं। इससे पहले शव का दोबारा पोस्टमॉर्टम किया गया। पढ़ें पूरी खबर…
2. एमपी के 37 जिलों में लू का अलर्ट:खजुराहो-नौगांव सबसे गर्म, अधिकतम तापमान 45 डिग्री पार
मध्य प्रदेश इन दिनों भीषण गर्मी और लू की चपेट में है। यहां के ज्यादातर शहरों में तापमान 43 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। शनिवार को छतरपुर जिले के नौगांव और खजुराहो सबसे गर्म रहे। नौगांव में अधिकतम तापमान 45.5 डिग्री और खजुराहो में 45.4 डिग्री दर्ज किया गया। पढ़ें पूरी खबर…
3. इंदौर- सड़कों पर गूंजे पानी दो, पानी दो… के नारे:फ्री पानी की सुविधा बंद होने से फूटा गुस्सा

कांग्रेस पार्षदों के नेतृत्व में रहवासियों ने उग्र प्रदर्शन और चक्काजाम किया।
इंदौर में भीषण गर्मी के बीच जल संकट गहरा गया है। पानी की किल्लत से परेशान जनता का गुस्सा रविवार को सड़कों पर फूट पड़ा। शहर के अलग-अलग चौराहों पर कांग्रेस पार्षदों के नेतृत्व में रहवासियों ने उग्र प्रदर्शन और चक्काजाम किया। इसके कारण शहर की रफ्तार थम गई और तपती धूप में सैकड़ों यात्री कई घंटों तक सिटी बसों और अन्य वाहनों में फंसे रहे। पढ़ें पूरी खबर…
4. इंदौर-दंपती के शव मिले, पत्नी के गले पर चोट; हत्या के बाद आत्महत्या का शक
इंदौर के मेघदूत नगर में रविवार सुबह दंपती के शव मिले हैं। बेटी के रोने की आवाज सुनकर पड़ोसी पहुंचे। घर अंदर से बंद था। उन्होंने पुलिस बुलाई, जब दरवाजा तोड़ा गया तो दोनों के शव पड़े मिले। मौके से सुसाइड नोट भी मिला है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि पत्नी के प्रेम संबंधों को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद चल रहा था। पढ़ें पूरी खबर…
5. बाघ ने 3 पर किया हमला, महिला को मार डाला:उमरिया में गुस्साए ग्रामीणों ने अधिकारी का सिर फोड़ा

उमरिया में बाघ ने 3 ग्रामीणों पर हमला कर दिया, जिससे एक महिला की मौत हो गई।
मध्य प्रदेश के उमरिया जिले के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व क्षेत्र में शनिवार देर रात आंगन में सो रही महिला पर बाघ ने हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद बाघ ने दो अन्य ग्रामीणों पर भी अटैक कर दिया। दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। पढ़ें पूरी खबर…
6. शौच कर रहे युवक को खींच ले गया मगरमच्छ; चंबल नदी में 14 घंटे बाद मिला शव
चंबल नदी के किनारे एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। सराय छोला थाना क्षेत्र के रिठौरा गांव के पास शनिवार शाम शौच के लिए नदी किनारे गए एक 19 वर्षीय युवक पर मगरमच्छ ने हमला कर दिया और उसे गहरे पानी में खींच ले गया। घटना के बाद एसडीआरएफ (SDRF) की टीम ने रविवार सुबह युवक का शव नदी से बाहर निकाला गया। पढ़ें पूरी खबर…
7. बीजेपी सांसद वीडी शर्मा की पत्नी का ‘यू-टर्न’; बोलीं- चेतावनी को गलत तरीके से पेश किया गया
भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और खजुराहो से सांसद वीडी शर्मा की पत्नी स्तुति मिश्रा अपने सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर सुर्खियों में हैं। शनिवार सुबह उन्होंने बढ़ती महंगाई और तेल की कीमतों पर एक तीखा कटाक्ष किया, जिसे सरकार पर अपनों का ही हमला माना जाने लगा। पढ़ें पूरी खबर…
8. आठ दिन की बच्ची के दिल में जन्मजात छेद:जबलपुर से एयरलिफ्ट, मुंबई में हुई सफल सर्जरी

डॉक्टरों की टीम ने सफल ऑपरेशन किया। अब बच्ची खतरे से बाहर है।
मध्यप्रदेश के शहडोल की रहने वाली 8 दिन की नवजात बच्ची को जन्मजात दिल में छेद था। हालत गंभीर होने पर राज्य सरकार ने जबलपुर मेडिकल कॉलेज से उसे एयरलिफ्ट कर मुंबई के नारायणा हॉस्पिटल भेजा, जहां शनिवार को डॉक्टरों की टीम ने सफल ऑपरेशन किया। अब बच्ची खतरे से बाहर है। पढ़ें पूरी खबर…
9. ग्वालियर में पति ने पत्नी का किया कन्यादान; ठगी करने पड़ोसी युवक से कराई शादी, लड़की की सास बनी मां
ग्वालियर के झांसी रोड थाना क्षेत्र के नाका चंद्रवदनी इलाके में शादी के नाम पर ठगी का मामला सामने आया है। एक निजी अस्पताल में काम करने वाले युवक को गरीब लड़की बताकर जिस युवती से शादी कराई गई, वह पहले से शादीशुदा निकली। जिसने भाई बनकर कन्यादान कराया, वही उसका पति निकला। पढ़ें पूरी खबर…
10. सीएम मोहन यादव सोमवार को धार के भोजशाला में करेंगे पूजा-अर्चना
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सोमवार को धार में गंगा जल संवर्धन अभियान के कार्यक्रम में शामिल होंगे। वे इससे पहले भोजशाला में पूजा-अर्चना कर मां वाग्वेदी का आशीर्वाद लेंगे।















Leave a Reply