![]()
उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक आज शाम अमरोहा पहुंचेंगे। वे जिले के दो दिवसीय दौरे पर हैं, जिसके तहत वे विभिन्न विकास कार्यों और सरकारी योजनाओं की समीक्षा करेंगे। कार्यक्रम के अनुसार, उपमुख्यमंत्री पाठक 24 मई की शाम को भाजपा जिला कार्यालय में पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और नेताओं के साथ बैठक करेंगे। इसके बाद वे गजरौला स्थित जुबिलेंट गेस्ट हाउस में रात्रि विश्राम करेंगे। 25 मई को सुबह करीब साढ़े आठ बजे उपमुख्यमंत्री गजरौला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) का निरीक्षण करेंगे। वे सीएचसी में लगभग आधे घंटे रुककर स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का जायजा लेंगे। इसके बाद वे कान्हा गोशाला और एक पेयजल योजना का भी स्थलीय निरीक्षण करेंगे। निरीक्षण के उपरांत, उपमुख्यमंत्री कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों के साथ विकास कार्यों और विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करेंगे।
उपमुख्यमंत्री के आगमन को लेकर प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग अलर्ट पर है। सीएचसी में साफ-सफाई और व्यवस्थाओं को दुरुस्त किया जा रहा है। खुफिया विभाग की टीम ने सीएचसी परिसर की गहनता से जांच की है और अस्पताल स्टाफ को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। सुरक्षा के मद्देनजर सीएचसी में पुलिस बल भी तैनात किया गया है, जो संदिग्धों पर नजर रख रहा है।
Source link
डिप्टी सीएम बृजेश पाठक अमरोहा में दो दिवसीय दौरे पर:आज शाम पहुंचेंगे, कल सीएचसी और योजनाओं का करेंगे निरीक्षण















Leave a Reply