![]()
इंदौर के राजमोहल्ला क्षेत्र में एक युवती से मिलने पहुंचे होमगार्ड के नगर सैनिक की लोगों ने जमकर पिटाई कर दी। इस दौरान उस पर चोरी का आरोप भी लगाया गया। सूचना मिलने पर मल्हारगंज थाने की एफआरवी मौके पर पहुंची और नगर सैनिक को छत्रीपुरा थाने लाया गया। घटना रविवार शाम करीब 4:30 बजे की है। छत्रीपुरा पुलिस के मुताबिक, होमगार्ड का नगर सैनिक प्रशांत श्रीवास द्वारकापुरी इलाके का निवासी है। बताया जा रहा है कि वह एच कॉलोनी में एक युवती से मिलने पहुंचा था। इसी दौरान युवती के परिजन ने उसे पकड़ लिया और मारपीट कर दी। उसके खिलाफ घर में चोरी और छेड़छाड़ के आरोप भी लगाए गए। बाद में मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और नगर सैनिक को अपने साथ थाने ले आई। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारी भी थाने पहुंचे हैं। फिलहाल नगर सैनिक के साथ हुई मारपीट और लगाए गए आरोपों की जांच की जा रही है।
Source link
इंदौर में युवती से मिलने पहुंचे नगर सैनिक की पिटाई:परिजन ने चोरी और छेड़छाड़ का लगाया आरोप; पुलिस के हवाले किया















Leave a Reply