![]()
इंदौर शहर कांग्रेस अध्यक्ष व नगर निगम नेता प्रतिपक्ष चिंटू चौकसे ने महापौर पुष्यमित्र भार्गव पर निशाना साधा। रविवार को उन्होंने मीडिया से चर्चा की। उन्होंने कहा कि इंदौर नगर निगम और खासतौर पर महापौर की नाकामी के कारण यह शहर इस समय पानी के संकट से जूझ रहा है। इस संकट के बीच में महापौर के द्वारा लाला का बगीचा बस्ती और अन्य गरीब बस्ती के अधिकार का पानी छीना जा रहा है। यह पानी दूसरे इलाकों को भेजा रहा है। अपनी इस नाकामी पर पर्दा डालने के लिए महापौर के द्वारा कांग्रेस के पार्षद पर झूठा आरोप लगाया जा रहा है। इंदौर नगर निगम को भ्रष्टाचार में डुबो देने वाले महापौर के इस्तीफे की मांग को लेकर 26 मई को कांग्रेस राजबाड़ा पर धरना देगी। दो पार्षदों के बीच बनी हुई है विवाद की स्थिति चौकसे ने कहा कि कांग्रेस पार्षद सोनिला मिमरोट के वार्ड के पानी को भाजपा पार्षद लाल बहादुर वर्मा के द्वारा ले जाए जाने को लेकर विवाद की स्थिति बनी हुई है। यह विवाद महापौर के नेतृत्व वाली परिषद के कार्यकाल के दौरान किए गए नियम विरुद्ध काम के कारण पैदा हुआ है। आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि विकास नगर में स्थित त्रिवेणी टंकी का पानी मिमरोट के वार्ड 45 के लाला का बगीचा बस्ती में भी जाता है। इसके बाद यह पानी वार्ड 46 में जाता है। इन दोनों बस्ती क्षेत्र में रहने वाले लोगों के जीवन को मुश्किल बनाने के लिए एक संयोजित पाइपलाइन डालकर इस पानी की लाइन में 8 इंच का इंटर कनेक्शन कर दिया है, यह भी नगर निगम नर्मदा विभाग के उच्च अधिकारियों की देखरेख में किया गया है। इ स पाइप लाइन को डालने और वाल्व लगानेके लिए डीआरए का अप्रूवल भी नहीं लिया। चौकसे ने आरोप लगाया है कि महापौर इस पद का कामकाज संभालने में पूरी तरह से नाकाम साबित हुए हैं। 30 साल में इतने आंदोलन नहीं हुए चौकसे ने कहा कि पिछले 30 साल में इंदौर में पानी को लेकर इतना आंदोलन कभी नहीं हुआ, जितना इस साल हो रहा है। भागीरथपुरा में हुए इतने बड़े दूषित जल हादसे की जिम्मेदारी तक किसी से नहीं ली। 26 मई को कांग्रेस राजबाड़ा पर धरना देगी और महापौर से इस्तीफे की मांग करेगी।
Source link
शहर कांग्रेस अध्यक्ष ने साधा महापौर पर निशाना:बोले- अपनी नाकामी को छिपाने कांग्रेस पर लगा रहे झूठे आरोप, 26 को मांगेंगे महापौर का इस्तीफा















Leave a Reply