![]()
हापुड़ के देहात क्षेत्र में एक सौतेले पिता ने अपनी नाबालिग बेटी से दुष्कर्म किया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार, हापुड़ देहात थाना क्षेत्र के एक गांव में सतीश नामक व्यक्ति ने अपनी नाबालिग सौतेली बेटी के साथ 22 मई की रात को मौका पाकर दुष्कर्म किया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया था। पीड़िता ने रात को ही अपनी मां को इस बारे में बताया, जिसके बाद परिवार ने तुरंत हापुड़ देहात पुलिस से शिकायत की। पुलिस पूरे मामले की कर रही जांच थाना प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार ने मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया और परिजनों से जानकारी जुटाई। पुलिस ने तत्काल आरोपी सतीश के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। रविवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस को पता चला कि आरोपी असौड़ा कट के पास छिपकर भागने की कोशिश कर रहा है। पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी सतीश को मौके से गिरफ्तार कर लिया। सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी मूल रूप से बुलंदशहर जिले का निवासी है। यह उसकी दूसरी शादी थी और वह अपनी दूसरी पत्नी व बच्चों के साथ इसी गांव में रह रहा था। फ़िलहाल पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच पड़ताल में जुटी है।
Source link
सौतेले पिता ने नाबालिग बेटी से दुष्कर्म किया:हापुड़ पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया, बुलंदशहर में दूसरी पत्नी के साथ रहता है
















Leave a Reply