सागौर पहुंचे कलेक्टर, पीड़ित परिवारों को ढांढस बंधाया:तीन बच्चियों की मौत पर परिवारों से मिले, पेयजल व्यवस्था और नल-जल योजना की जांच कराई




रायसेन जिले के सागौर गांव में तीन बच्चियों की कुएं में डूबने से हुई मौत के बाद रविवार को कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा गांव पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और आश्वासन दिया कि दुख की इस घड़ी में प्रशासन उनके साथ है। कलेक्टर ने अधिकारियों को पीड़ित परिवारों को शीघ्र आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ कमल सोलंकी सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे। गौरतलब है कि शनिवार को सागौर गांव में तीन बालिकाओं की कुएं में डूबने से मौत हो गई थी। इस हादसे के बाद गांव की पेयजल व्यवस्था पर भी सवाल उठने लगे थे। कलेक्टर विश्वकर्मा ने गांव में नल-जल योजना का निरीक्षण किया। उन्होंने पीएचई विभाग के अधिकारियों को योजना का सुचारू संचालन सुनिश्चित करने और ग्रामीणों को नियमित रूप से स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने हादसे वाले कुएं का भी निरीक्षण किया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *