बरेली में शादी समारोह में विवाद:खाने की गुणवत्ता और दहेज को लेकर हंगामा, पुलिस मौके पर




बरेली के बारादरी थाना क्षेत्र में शनिवार रात एक शादी समारोह विवादों में घिर गया। पीलीभीत से आई बारात में खाने की गुणवत्ता और दहेज को लेकर हंगामा हुआ, जिसके बाद पुलिस को मौके पर बुलाना पड़ा। सूत्रों के अनुसार, पीलीभीत जिले के बिलसंडा क्षेत्र से आए दूल्हे पक्ष ने बरातघर में परोसे गए खाने की गुणवत्ता पर आपत्ति जताई। दूल्हा, जो बहराइच में एक सरकारी शिक्षक बताया जा रहा है, ने खराब खाने का आरोप लगाते हुए बारातियों के साथ विरोध शुरू कर दिया। यह विवाद जल्द ही गंभीर रूप ले गया और बरातघर में अफरा-तफरी मच गई। आरोप है कि हालात बिगड़ने पर दुल्हन पक्ष ने बरातघर का गेट बंद कर दिया और वहां मौजूद कुछ बारातियों के साथ हाथापाई भी हुई। घटना की सूचना 112 नंबर पर पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने दूल्हे समेत कुछ लोगों को थाने ले जाकर पूछताछ शुरू की। बाद में दुल्हन पक्ष ने दूल्हे पर दहेज मांगने और जबरन दबाव बनाने का आरोप लगाया। वहीं, दूल्हे पक्ष ने खराब भोजन और अभद्र व्यवहार की शिकायत दर्ज कराई। दोनों पक्षों की ओर से अलग-अलग आरोपों के चलते मामला फिलहाल तनावपूर्ण बना हुआ है। पुलिस का कहना है कि यदि दोनों पक्षों के बीच समझौता नहीं होता है, तो आगे विधिक कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *