Kerala Congress CM Update; KC Venugopal Rahul Gandhi


  • Hindi News
  • National
  • Kerala Congress CM Update; KC Venugopal Rahul Gandhi | VD Satheesan Ramesh Chennithala

तिरुवनंतपुरम4 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

4 मई को 5 राज्यों के चुनावों के रिजल्ट आने के बाद बंगाल और तमिलनाडु में नए सीएम की शपथ हो चुकी है। पुडुचेरी और असम में सीएम का नाम और शपथ की तारीख तय हो गई है, लेकिन केरलम में आज भी कांग्रेस के गठबंधन UDF ने अपने सीएम के नाम का ऐलान नहीं किया है।

कांग्रेस आलाकमान ने केरलम कांग्रेस के पूर्व अध्यक्षों को दिल्ली बुलाया है। पूर्व अध्यक्ष के. सुधाकरण, आज के. मुरलीधरन और मुल्लापल्ली रामचंद्रन आज रात दिल्ली पहुंचेंगे।

सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की केरलम सीएम के लिए पहली पसंद केसी वेणुगोपाल हैं। राहुल ने दिल्ली में वेणुगोपाल से अकेले में मुलाकात भी की। पार्टी जल्द ही सीएम चेहरे का ऐलान कर सकती है। वेणुगोपाल फिलहाल अलाप्पुझा लोकसभा सीट से सांसद हैं।

वहीं, IUML के मलप्पुरम जिला महासचिव पी. अब्दुल हमीद ने सोमवार को केरल के अगले मुख्यमंत्री के चयन में हो रही देरी पर कहा कि लोग अब शादियों और शोकसभा में भी पूछ रहे हैं कि केरलम का अगला सीएम कौन होगा।

9 मई को दिल्ली में मल्लिकार्जुन खड़गे के घर पर केरलम के कांग्रेस नेताओं की बैठक हुई थी।

9 मई को दिल्ली में मल्लिकार्जुन खड़गे के घर पर केरलम के कांग्रेस नेताओं की बैठक हुई थी।

दावा- वेणुगोपाल को सबसे ज्यादा विधायकों का समर्थन

सोशल मीडिया पर वायरल फोटो में केरलम कांग्रेस अध्यक्ष सनी जोसेफ, संदीप जी वेरियर, सजीव जोसेफ, टीओ मोहन और ऊषा विजयन के वेणुगोपाल को समर्थन देने का दावा किया गया है।

सोशल मीडिया पर वायरल फोटो में केरलम कांग्रेस अध्यक्ष सनी जोसेफ, संदीप जी वेरियर, सजीव जोसेफ, टीओ मोहन और ऊषा विजयन के वेणुगोपाल को समर्थन देने का दावा किया गया है।

केरलम में UDF ने 140 में से 102 सीटें जीती हैं। इनमें कांग्रेस की 63 सीटें हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, कांग्रेस के 75-80% विधायकों ने केसी वेणुगोपाल को समर्थन दिया। वेणुगोपाल के सीएम बनने पर इरिक्कूर के विधायक सनी जोसेफ अपनी सीट से इस्तीफा दे सकते हैं। फिर उपचुनाव के जरिए वेणुगोपाल विधानसभा पहुंच सकते हैं।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, बैठक में वीडी सतीशन को महज 6 विधायकों का समर्थन मिला। हालांकि, बैठक के बाद तीन पूर्व प्रदेश अध्यक्षों ने सतीशन के नाम का समर्थन किया है। इसके अलावा UDF के सहयोगी दल IUML और केरलम कांग्रेस (जोसेफ) ने खुले तौर पर सतीशन को समर्थन दिया है।

बंगाल, तमिलनाडु में सीएम शपथ ले चुके, असम में 12 को शपथ ग्रहण

तमिलनाडु: विजय राज्य के 9वें मुख्यमंत्री बने

विजय शपथ लेते समय निर्धारित लाइनों के अलावा और बातें बोलने लगे। इस पर राज्यपाल अर्लेकर ने उन्हें टोक दिया।

विजय शपथ लेते समय निर्धारित लाइनों के अलावा और बातें बोलने लगे। इस पर राज्यपाल अर्लेकर ने उन्हें टोक दिया।

तमिलगा वेत्री कड़गम (TVK) चीफ और एक्टर से नेता बने सी जोसेफ विजय तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बन गए हैं। विजय की पार्टी TVK को 234 में से 108 सीटें मिली थीं। उन्हें कांग्रेस, लेफ्ट, IUML और VCK के 13 विधायकों का समर्थन प्राप्त है। पूरी खबर पढ़ें…

पश्चिम बंगाल: सुवेंदु भाजपा के पहले मुख्यमंत्री

सुवेंदु अधिकारी 9 मई को पश्चिम बंगाल में BJP के पहले मुख्यमंत्री बन गए। सुवेंदु ने बांग्ला में ईश्वर के नाम की शपथ ली। शपथ के बाद उन्होंने प्रधानमंत्री को झुककर प्रणाम किया। NDA और BJP शासित राज्यों के 20 मुख्यमंत्री भी कार्यक्रम में पहुंचे। पश्चिम बंगाल चुनावों में बीजेपी ने 294 में से 207 सीटें जीती हैं। पूरी खबर पढ़ें…

असम: हिमंता 12 मई को सीएम पद की शपथ लेंगे

हिमंता ने राज्यपाल के सामने सरकार बनाने का दावा पेश किया।

हिमंता ने राज्यपाल के सामने सरकार बनाने का दावा पेश किया।

असम में बीजेपी की विधायक दल की बैठक में हिमंता बिस्वा सरमा को फिर विधायक दल का नेता चुना गया। हिमंता 12 मई को सुबह 11 बजे लगातार दूसरी बार राज्य के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। वहीं पुडुचेरी में एन. रामास्वामी 13 मई को शपथ लेंगे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *