SDM कार्यालय का बाबू 15 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार:शहडोल में आदेश की कॉपी देने के लिए मांगे थे 20 हजार, लोकायुक्त टीम ने पकड़ा




शहडोल जिले के ब्यौहारी तहसील कार्यालय में बुधवार को लोकायुक्त रीवा ने बड़ी कार्रवाई की। एसडीएम कार्यालय में पदस्थ एक बाबू को 15 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया। आदेश की कॉपी के बदले मांगे थे पैसे शिकायतकर्ता सुरेश कुमार जायसवाल ने बताया कि भूमि विवाद से जुड़े मामले में आदेश की कॉपी देने के लिए क्लर्क वीर सिंह जाटव ने 20 हजार रुपये की मांग की थी। बाद में 15 हजार रुपये पर सौदा तय हुआ। शिकायत के बाद बिछाया गया जाल शिकायत मिलने के बाद लोकायुक्त टीम ने पूरे मामले की जांच और सत्यापन किया। सही पाए जाने पर बुधवार को योजनाबद्ध तरीके से ट्रैप लगाया गया और आरोपी को पकड़ लिया गया। जैसे ही आरोपी ने रिश्वत की रकम ली, लोकायुक्त टीम ने उसे मौके पर पकड़ लिया। कार्रवाई के बाद एसडीएम कार्यालय में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। लोकायुक्त की टीम ने की कार्रवाई यह कार्रवाई लोकायुक्त रीवा के पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में निरीक्षक एस. राम मरावी और डीएसपी प्रवीण सिंह परिहार के नेतृत्व में की गई। लोकायुक्त पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *